3 की मौत : दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत…. दो बाइकों की हुई भिड़ंत के बाद हादसा…. एक की हालत गंभीर, रायपुर रेफर किया गया …
बेमेतरा 17 नवंबर 2020। एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी। हादसा दो बाइको की सीधी टक्कर से हुई है। इस घटना में 1 युवक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। दोनों बाइक में टक्कर इतनी जोरदार थी कि आगे का हिस्सा दोनों बाइक का चकनाचूर हो गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
मृत युवकों का नाम चंदन सतनामी, शेखर मांडेल और हंसु धृतलहरे बताया जा रहा है। चंदन कुम्हारी, शेखर राजनांदगांव के बिरनपुर और हंसुदास सिरसा बेमेतरा का रहने वाला है। वहीं इस घटना में गँभीर रूप से जख्मी दुर्ग सतनामी की स्थिति नाजुक बतायी जा रहाहै। रायपुर के मेकाहारा में युवक का इलाज चल रहा है।
जानकारों के मुताबिक दोनों बाइक काफी तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक चल रही थी। इसी दौरान दोनों बाइकों की भीड़ंत हुई जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी। इस मामले में 279, 337 और 304ए भादवि की तहत मामला दर्ज किया गया है।