Begin typing your search above and press return to search.

2 छात्रों की मौत : आधी रात सड़क पर दिखी खूनी रफ्तार….दो छात्रों की मौके पर ही मौत, 1 गंभीर रूप से जख्मी… 140 की रफ्तार में मवेशी को टक्कर मारकर कार फुटबॉल की तरह उछली…फिर डिवाइडर व खंभे से टकरायी

2 छात्रों की मौत : आधी रात सड़क पर दिखी खूनी रफ्तार….दो छात्रों की मौके पर ही मौत, 1 गंभीर रूप से जख्मी… 140 की रफ्तार में मवेशी को टक्कर मारकर कार फुटबॉल की तरह उछली…फिर डिवाइडर व खंभे से टकरायी
X
By NPG News

रायपुर,29 अगस्त 2021। सूनी सड़क पर तेज रफ़्तार का शौक़ तीन युवाओं को भारी पड़ गया। एयरपोर्ट के करीब हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गयी, वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों ही छात्र हैं। मृतक का नाम गौरव सिंह और हर्ष जायसवाल है, जबकि घायल छात्र का नाम नागेश्वर साहू है।

रायपुर एयरपोर्ट के पास सूनी सड़क पर देर रात साढ़े बारह बजे 120-140 की रफ़्तार से स्वीफ्ट कार चालक ग़ौरव सिंह ने गाड़ी मोड़ी और गाड़ी सड़क पर बैठे मवेशी से जा टकराई, मवेशी से टक्कर के बाद स्वीफ्ट कार हवा में क़रीब सौ मीटर रही और डिवाइडर और बिजली पुल से इस कदर टकराई कि, पोल और डिवाइडर कार में फँस गए। मौक़े पर ही दो युवाओं की मौत हो गई।

हादसे में कार चला रहे उमरिया निवासी गौरव सिंह और सूरजपुर के कटंगी निवासी हर्ष जायसवाल की मौक़े पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरे घायल नागेश्वर साहू को गंभीर हालत में मेकाहारा में भर्ती कराया गया है। गौरव सिंह मध्यप्रदेश का रहने वाला है, जो BBA का स्टूडेंट, वहीं सूरजपुर का हर्ष अग्रवाल CA का स्टूडेंट था। इस घटना में घायल नागेश साहू बलौदाबाजार का रहने वाला है। नागेश भी BBA का ही छात्र था।

हादसे के बाद कार में पोल और डिवाइडर इस कदर उलझे थे कि कार फँस गई थी और उसके भीतर दोनों युवाओं के शव के साथ घायल फँस गया था। गैस कटर मशीन और क्रेन की व्यवस्था कर गाड़ी को काटा गया और तब दोनों शव और घायल को निकाला जा सका।

Next Story