Begin typing your search above and press return to search.

महंगाई भत्ता ब्रेकिंग : DA की तीन बार की किश्तें होगी जारी…..देश भर के 50 लाख से ज्यादा कर्मचारियों व पेंशनर्स को होगा फायदा…

महंगाई भत्ता ब्रेकिंग : DA की तीन बार की किश्तें होगी जारी…..देश भर के 50 लाख से ज्यादा कर्मचारियों व पेंशनर्स को होगा फायदा…
X
By NPG News

नयी दिल्ली 10 मार्च 2021। केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राहत वाली खबर है. सरकार ने कहा है कि उन्हें 1 जुलाई 2021 से पूरा महंगाई भत्ता (DA) मिलेगा और पिछले तीन बार का बकाया महंगाई भत्ता भी दिया जाएगा.

वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को संसद में बताया है कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते की तीन किश्त का बकाया जुलाई 2021 से बहाल कर दिया जाएगा. कोविड संकट की वजह से सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों की महंगाई भत्ते की 1 जनवरी 2020, 1 जुलाई 2020 और 1 जनवरी 2021 की तीन किश्तें रोक ली थींं.

क्या कहा वित्त राज्य मंत्री ने

इसका करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा. राज्यसभा में एक लिखित जवाब में अनुराग ठाकुर ने बताया, ‘जब भी भविष्य में 1 जुलाई 2021 के लिए महंगाई भत्ते की किश्त देने का निर्णय होगा, बाकी तीन किश्तों की भी बहाली हो जाएगी.’

महंगाई भत्ता रोकने से कितना बचा

वित्त राज्य मंत्री ने बताया कि महंगाई भत्ते की तीन किश्तें न देने से सरकार ने करीब 37,530.08 करोड़ रुपये बचाए हैं और इससे सरकार को कोरोना के दौरान आर्थिक संकट से निपटने में आसानी हुई है. गौरतलब है कि फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को उनके मूल वेतन का 17 फीसदी तक महंगाई भत्ता मिलता है. यह जुलाई 2019 से ही तय है और जनवरी 2020 में इसमें संशोधन होना था. लेकिन कोरोना की वजह से इसमें संशोधन भी नहीं हो पाया. पिछले साल केंद्रीय मंत्रिमंडल ने डीए 4 फीसदी बढ़ाकर 21 फीसदी करने पर मंजूरी दे दी थी, लेकिन इसे अभी लागू नहीं किया जा सका है.

Next Story