Begin typing your search above and press return to search.

प्रेमी और प्रेमिका की मिली लाशः घर से एक सप्ताह पहले हुये थे गायब…लड़की के परिजनों ने प्रेमी पर लगाया था अपहरण का आरोप…

प्रेमी और प्रेमिका की मिली लाशः घर से एक सप्ताह पहले हुये थे गायब…लड़की के परिजनों ने प्रेमी पर लगाया था अपहरण का आरोप…
X
By NPG News

बालोद 22 फरवरी 2021। घर से गायब प्रेमी जोड़े का जंगल में शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी मच गयी है। मृतिका लड़की एक सप्ताह पहले ही घर से गायब हुयी थी, जिसके अपहरण होने की सूचना उसके परिजनों ने थाने में दर्ज करायी थी।
जानकारी के मुताबिक घटना गुरूर थाना क्षेत्र के चूल्हा पथरा बड़भूम गांव के जंगल की है। आज सुबह ग्रामीणों ने जंगल में प्रेमी जोडे का शव पेड़ पर लटका हुआ देखा था। शव मिलने के बाद इसकी शिकायत ग्रामीणों ने पुलिस को की थी। पंचनामा के दौरान मृतिका की पहचान 16 वर्षिय ग्राम धनेली के रूप में की गयी थी। मृतिका 10 वीं की छात्रा भी थी। वहीं मृतक 17 वर्ष धोबनपुरी का रहने वाल था। घटना के संबंध में पता चला है कि मृतक और मृतिका दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। इस बात की जानकारी दोनों के परिजनों को भी थी। मृतिका एक हफ्ते पहले ही घर से गायब हुई थी, जिसकी शिकायत उसके माता-पिता ने गुरूर थाना में दर्ज करायी थी। परिजनो ने मृतक बालक पर ही अपहरण का केस दर्ज कराया था।
शिकायत के बाद से ही पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। इधर आज सुबह पेड़ से लटका हुआ दोनों का शव मिलने के बाद पुलिस भी हैरान रह गई है। शव दो से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। फिलहाल दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही मृतिकों के परिजनों से भी इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Next Story