Begin typing your search above and press return to search.

महिला लेफ्टिनेंट की लाश मिली : स्कावड्रन लीडर पति पर लगे गंभीर आरोप…. घर पर महिला लेफ्टिनेंट का शव मिला….मेडिकल कोर टीम में थी पदस्थ

महिला लेफ्टिनेंट की लाश मिली : स्कावड्रन लीडर पति पर लगे गंभीर आरोप…. घर पर महिला लेफ्टिनेंट का शव मिला….मेडिकल कोर टीम में थी पदस्थ
X
By NPG News

अंबाला 22 जून 2021। सेना के महिला लेफ्टिनेंट की लाश मिली है। महिला लेफ्टिनेंट का नाम साक्षी है, जो भारतीय सेना के मेडिकल कोर में तैनात थी। आज सुबह लेफ्टिनेंट साक्षी की का शव उसके कमरे में फंदे पर लटकी मिली है। इधर मृतिका के पिता ने अपने दामाद स्कावड्रन लीडर नवनीत पर गंभीर आरोप लगाया है। आज सुबह साक्षी का शव घर में पंखे से लटकी मिली है। सूचना के बाद आसपास के लोगों ने लेफ्टिनेट साक्षी को तत्काल सेना के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

साक्षी दिल्ली की रहने वाली थी और अभी अंबाला में पोस्टेड थी। साक्षी के पिता के मुताबिक उनके दामाद नवनीत लगातार साक्षी को प्रताड़ित करते थे। 2020 में नवनीत ने साक्षी का पीटा था, जिसके बाद मामला परिवारिक स्तर पर सुलझा लिया गया था। घटना वाले दिन भी साक्षी ने अपने पिता को फोन किया था और बताया था कि नवनीत ने उसके साथ मारपीट की है।

फोन पर कुछ देर बातचीत के बाद साक्षी ने फांसी लगा ली। घटना के बाद साक्षी के पिता और भाई मौके पर पहुंचे और पुलिस में इस बाबत मामला दर्ज कराया है। साक्षी के परिजनों के मुताबिक नवनीत ने उनकी बेटी की हत्या की है।

Next Story