Begin typing your search above and press return to search.

सायबर सेल ने लौटाए 10 लाख रूपए के गुम हुए 50 मोबाईल… मालिकों के चेहरे पर लौटी ख़ुशी

सायबर सेल ने लौटाए 10 लाख रूपए के गुम हुए 50 मोबाईल… मालिकों के चेहरे पर लौटी ख़ुशी
X
By NPG News

रायपुर 25 अगस्त 2021. राजधानी पुलिस की तरफ से विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी या गुम हुए 50 मोबाइल बरामद करने के बाद उनके उनके मालिकों को सौंपा गया है।

दरअसल पिछले दिनों गुम मोबाईल फोन की घटना को एसएसपी अजय कुमार यादव ने गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तारकेश्वर पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक माहेश्वरी को गुम मोबाईल फोन ढूंढ कर बरामद करने के निर्देश दिए थे। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल रायपुर की टीम गुम मोबाईल फोन के आवेदनों पर गुम हुए मोबाईल फोन को ढूंढने का विशेष अभियान चलाया गया। सायबर सेल की तकनीकी टीम द्वारा पिछले एक माह में आवेदकों के गुम हुए कुल 50 नग मोबाईल फोन को ढूंढ कर रायपुर सहित अन्य जिलों व दूसरे राज्यों से बरामद किया गया।

सायबर सेल की तकनीकी टीम द्वारा कुल 50 नग मोबाईल फोन, जिसकी कीमत लगभग दस लाख रूपए थी, उसे बरामद कर आज उनके स्वामियों को दिया गया। मोबाईल फोन के स्वामियों द्वारा सायबर सेल की टीम सहित रायपुर पुलिस की प्रशंसा कर धन्यवाद दिया गया। बता दें 2 माह पूर्व भी सायबर सेल रायपुर की तकनीकी टीम द्वारा कुल 50 नग मोबाईल फोन ढूंढ कर बरामद कर मोबाईल फोन स्वामियों को दिया जा चुका है।

सायबर एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी ने बताया कि, इन मोबाइल को आईएमईआई नंबर से ट्रेस करने के बाद बरामद किया गया। मोबाइल मिलने के बाद उनके मालिकों की लिस्ट तैयार की गई। इसके आधार पर ही पुलिस ने लोगों से संपर्क कर उन्हें ऑफिस बुलाया और उन्हें फोन लौटा दिए।

Next Story