Begin typing your search above and press return to search.

Yoga Guru girftar: योगगुरू गिरफ्तार, आश्रम में मिला सेक्स टाॅय, इंजेक्शन-गोली और गांजा...डोंगरगढ़ के पहाड़ों में शुरू कर रहा था गोवा जैसा आश्रम...

Yoga Guru girftar: छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में योगगुरू को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के आश्राम से पुलिस ने गांजा, सेक्स टाॅय, सेक्स वर्धक गोली, नशे का इंजेक्शन समेत कई आपत्तिजनक सामान जब्त किया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही हैं।

Yoga Guru girftar: योगगुरू गिरफ्तार, आश्रम में मिला सेक्स टाॅय, इंजेक्शन-गोली और गांजा...डोंगरगढ़ के पहाड़ों में शुरू कर रहा था गोवा जैसा आश्रम...
X
By Sandeep Kumar

Yoga Guru girftar: रायपुर। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ पुलिस ने योग सिखाने वाले बाबा के आश्रम में रेड कार्रवाई की है। छापेमारी में पुलिस को कुछ ऐसे आपत्तिजनक वस्तुएं मिली, जिसे देखकर पुलिस के भी होश उड़ गये। पुलिस की छापेमारी में आश्रम के अंदर से सेक्स टाॅय, नशीली दवाएं, सेक्स वर्धक कैप्सूल, इंजेक्शन और गांजा मिला।

पुलिस ने जब योगगुरू से आपत्तिजनक सामान के बारे में पूछताछ की तो उसने इन सामानों को अपने विदेशी भक्तों का बताया। योगगुरू ने कहा कि उनके विदेशी भक्त आश्रम में भूल गये हैं। आरोपी ने दावा किया है कि 100 देशों में घुम चुका है और वो 10 से ज्यादा एनजीओ का डायरेक्टर है। उसके पास विदेशों से फंड आता है और उसके अधिकांश भक्त विदेशी है।

पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि 20 साल पहले उसने डोंगरगढ़ को छोड़कर योग सिखने चला गया था। 10 सालों तक उसने गोवा में आश्रम खोलकर योग सिखाया है। उसके आश्रम में आने वाले भक्त विदेशी हैं। अब वो पिछले तीन सालों से डोंगरगढ़ के प्रज्ञागिरी पहाड़ी के पास 6 करोड़ में जमीन खरीद कर वहां पर आश्रम बनवा रहा था। आश्रम का नाम उसने सेठ श्री बालकिशन प्रसाद अग्रवाल मेमोरियल फाउंडेशन के नाम पर रखा है।

एसटीडी पीसीओ चलाने वाला बना योगगुरू

मूल रूप से तरूण अग्रवाल डोंगरगढ़ का रहने वाला है। तरूण अग्रवाल तीन भाई है। एक भाई ठेकेदारी करता है और दूसरा फाॅचून की दुकान चलाता है। वहीं तरूण अग्रवाल 12 की पढ़ाई के बाद एसटीडी, पीसीओ चलाता था। इसके बाद उसने योग सीखना शुरू किया और फिर गोवा चला गया।

आरोपी तरूण अग्रवाल ने दावा किया है कि वो 10 सालों तक गोवा में आश्रम खोलकर विदेशी पर्यटकों को योग सिखाता था। गोवा के बाद अब वो डोंगरगढ़ में आश्रम खोल रहा था। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी की गोवा में करोड़ों की संपति है। पुलिस पूछताछ में आरोपी खुद को बार बार इंटरनेशनल योगगुरु खुद को कह रहा था।

टीआई जीतेन्द्र वर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से कई आपत्तिजनक सामान, कुछ वीडियो और विदेश से मगवाये गए बाॅक्स मिले है। साथ ही 1.993 किलोग्राम गांजा भी जब्त किया गया है।

फेसबुक में विदेशी फॉलोवर्स

फेसबुक और इंस्टा पर आरोपी की आईडी तरूण अग्रवाल योग तरूण क्रांति के नाम से है। फेसबुक पर उसके विदेशी फॉलोवर्स सबसे ज्यादा है। योग सिखाते हुये उसने कई फोटो और वीडियो भी अपने पेज पर अपलोड किया है।

अब जानिए पुलिस को क्या सूचना मिली थी

दरअसल, 24 जून को मुखबीर से सूचना मिली थी कि प्रज्ञागिरी पहाड़ी के पास योगी बाबा कांती अग्रवाल पिता प्रहलाद अग्रवाल उम्र 45 वर्ष पहाड़ी के पास फार्म हाउस पर अवैध गांजा रखा हुआ है। इस सूचना पर पुलिस बल के साथ योगी बाबा कांतीलाल अग्रवाल के फाॅर्म हाउस में रेड कार्रवाई की गई। तलाशी दौरान दीवान के अंदर से दो पैकेट गांजा कुल वजन 1.993 किलोग्राम और आपत्तिजनक अनैतिक सामान बरामद किया गया।

आरोपी से पूछताछ करने पर उसने खुद को डोंगरगढ़ का निवासी बताया और पिछले 10 वर्षों से गोवा में योगाश्रम चलाना जिसमें विदेशी पर्यटकों को योगाध्यान सिखाना बताता। साथ ही 100 से अधिक देशों की यात्रा, 10 से अधिक एनजीओ संस्था का डायरेक्टर होना बताया। आरोपी गोवा के तर्ज पर डोंगरगढ प्रज्ञागिरी के पास 2 माह से योगाश्रम का निर्माण कर था।


Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story