Begin typing your search above and press return to search.

CG अजब-गजब: मैरिज ब्यूरो संचालिका ने अपने ही पति की करा दी शादी, फिर 7 लाख भी ठगे

ब्यूटी पार्लर चलाने वाली युवती ने अपनी शादी के लिए मैरिज ब्यूरो की संचालिका से संपर्क किया था। मैरिज ब्यूरो की संचालिका ने अपने पति की शादी ब्यूटी पार्लर की संचालिका से करवा दी। दोनों ने पीड़िता से सात लाख रुपए की ठगी भी कर ली। पीड़िता ने इसकी शिकायत सकरी थाने में की थी। दोनों पति-पत्नी को हरियाणा फरार होने से पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

फाइल फोटो
X

CG अजब-गजब: मैरिज ब्यूरो संचालिका ने अपने ही पति की करा दी शादी, फिर 7 लाख भी ठगे

By Radhakishan Sharma

बिलासपुर। एक युवती के साथ धोखाधड़ी, शोषण और भावनात्मक छल का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ब्यूटी पार्लर चलाने वाली युवतती ने मैरिज ब्यूरो संचालिका पर फर्जी शादी करवाकर ठगी करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि महिला ने खुद अपने पति से झूठी शादी करवा दी और रकम भी ऐठ लिए। पुलिस ने फर्जी शादी कर फरार होने वाले आरोपी पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।

सकरी पुलिस ने बताया कि शिवरीनारायण की रहने वाली और वर्तमान में विनोबा नगर में रह रही महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 2024 में विवाह के लिए प्रोफाइल भेजा था। सतनाम मैरिज ब्यूरो की चित्रा कुमारी ने हरियाणा निवासी शिक्षक संजय कुमार का रिश्ता बताया और सामाजिक रीति-रिवाज से शादी करवा दी। शादी के बाद संजय उसे हरियाणा के ग्राम सिरसा ले गया, कुछ समय तक साथ रहा लेकिन फिर उसके व्यवहार में बदलाव आने लगे। महिला को शक हुआ तो उसने अपने पति के मोबाइल में छानबीन की और सच्चाई सामने आ गई। जिसमें महिला को पता चला कि संजय पहले से शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है। सबसे बड़ा झटका उसे तब लगा जब महिला को पता चला कि संजय की पत्नी और कोई नहीं बल्कि चित्रा कुमारी है,जिसने उसकी शादी करवाई थी। दोनों ने मिलकर न सिर्फ धोखा दिया, बल्कि लगभग 7 लाख रुपये की ठगी भी की।

पीड़िता ने सकरी थाना में चित्रा और संजय दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने धारा 420 और 34 के तहत मामला दर्ज कर हरियाणा फरार होने वाले दोनों पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

पति पत्नी झूठ बोलकर देते है झांसा–

सकरी पुलिस ने बताया कि आरोपी पति-पत्नी यही काम करते है। हरियाणा में इसी तरह के पीड़ित लोगो को फंसाकर खेल करते है। जिसमें इनको लाखों रुपए का फायदा हो जाता है। लेकिन इस बार इनकी चाल कामयाब नहीं हो सकी,बल्कि पकड़े गए। पुलिस का कहना है कि कुछ शिकायतें हरियाणा से भी मिली है जिसकी जांच की जाएगी।

दोबारा शादी करने की तैयारी में था आरोपी-

सकरी पुलिस ने बताया कि आरोपी दोबारा शादी करने की फिराक में था। आरोपी पति–पत्नी हरियाणा के सिरसा भागने वाले थे। लेकिन पुलिस ने अमेरी के घर में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी संजय कुमार चौधरी, पत्नि चित्रा कुमार से पूछताछ जारी हैं।

Next Story