Begin typing your search above and press return to search.

पत्नी और प्रेमी की हत्या से सनसनी: पति ने दोनों के सिर में मारी गोली, इस हालत में लाश देखकर कांप गई लोगों की रूह

Ghaziabad Double Murder: पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।

Ghaziabad Double Murder
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

गाजियाबाद 24 मार्च 2026, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। यहां सोमवार-मंगलवार रात पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। यह पूरी घटना ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान शबनम (36) के रूप में हुई है, जो कि अपने पति रशिद के साथ ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के बुद्ध बाजार इलाके में रहती थी। बताया जा रहा है कि शबनम का अवैध संबंध फहीम (32) के साथ चल रहा था, जो रशिद का दोस्त भी था। दोनों के बीच अवैध संबंध की भनक रशिद को लग गई थी, जिसके बाद से वो बौखलाया हुआ था।

कब और कैसे की हत्या ?

सोमवार-मंगलवार की रात साढ़े 12 बजे रशिद ने अपने ही घर में शबनम और फहीम की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना के बाद देर रात डायल 112 और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची तो शबनम और फहीम की खून से लथपथ लाश पड़ी मिली, जिन्हें टीम ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर राज करण नैय्यर का मामले में कहना है कि महिला और उसके प्रेमी की गोली मारकर हत्या की गई है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि अवैध संबंध के चलते पति ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हत्या पर कौन सी धारा लगती है ?

भारत में हत्या पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 और नए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत मामला दर्ज किया जाता है। इसके तहत आरोपी को मृत्यूदंड या आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। साथ ही जुर्माना भी लगाया जा सकता है।


Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story