Begin typing your search above and press return to search.

Vidisha Murder News: मर्डर का लाइव VIDEO....छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक की हत्या, घर से बाहर बुलाकर चाकू से गोद डाला

Chhedchhad Ka Virodh Karne Par Hatya: विदिशा: मध्यप्रदेश के विदिशा में एक युवक को छेड़छाड़ का विरोध करना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब 10 से ज्यादा युवकों ने मिलकर उसकी चाकू मारकर हत्या (Chhedchhad Ka Virodh Karne Par Hatya) कर दी। वहीं हत्या का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Vidisha Murder News: मर्डर का लाइव VIDEO....छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक की हत्या, घर से बाहर बुलाकर चाकू से गोद डाला
X

Vidisha Murder News

By Chitrsen Sahu

Chhedchhad Ka Virodh Karne Par Hatya: विदिशा: मध्यप्रदेश के विदिशा में एक युवक को छेड़छाड़ का विरोध करना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब 10 से ज्यादा युवकों ने मिलकर उसकी चाकू मारकर हत्या (Chhedchhad Ka Virodh Karne Par Hatya) कर दी। वहीं हत्या का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

युवती से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा महंगा

यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। यहां एक युवक को युवती से छेड़छाड़ से मना करना इतना भारी पड़ जाएगा उसने कभी सोचा नहीं था। दरअसल, छेड़छानी से मना करने पर 10 से ज्यादा युवाओं ने उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी, जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है। अब पुलिस इसी सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

घर से बाहर बुलाकर आरोपियों ने मारा चाकू

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान नंदू उर्फ शुभम चौबे के रूप में की गई है, जो कि इंद्रप्रस्थ कॉलोनी का रहने वाला था। शनिवार रात इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में करैया खेड़ा रोड में रहने वाले चुन्नी और उसके साथी एक युवती के साथ छेड़खानी कर रहे थे। नंदू ने जब उन्हें रोका तो वो बौखला गए और उसे घर से बाहर बुलाकर चाकू से गोद डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में शुरु कर दी है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story