Begin typing your search above and press return to search.

Varanasi News: सेक्स रैकेट का खुलासा..स्पा सेंटर और फ्लैट में चल रहा था देह व्यापार, 9 लड़कियों सहित 13 गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामान भी बरामद

Spa Center Aur Flat Me Sex Racket: वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पुलिस ने दो जगहों पर दबिश देकर सेक्स रैकेट का खुलासा (Spa Center Aur Flat Me Sex Racket) किया है। SOG 2 और सिगरा पुलिस ने दो अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देते हुए 9 युवतियों के साथ ही 13 लोगों को पकड़ा है। इसी के साथ ही कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है।

Varanasi News: सेक्स रैकेट का खुलासा..स्पा सेंटर और फ्लैट में चल रहा था देह व्यापार,  9 लड़कियों सहित 13 गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामान भी बरामद
X

Varanasi News

By Chitrsen Sahu

Spa Center Aur Flat Me Sex Racket: वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पुलिस ने दो जगहों पर दबिश देकर सेक्स रैकेट का खुलासा (Spa Center Aur Flat Me Sex Racket) किया है। SOG 2 और सिगरा पुलिस ने दो अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देते हुए 9 युवतियों के साथ ही 13 लोगों को पकड़ा है। इसी के साथ ही कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है।

शिकायत के बाद की गई छापेमारी

यह पूरा मामला सिगरा थाना क्षेत्र का है। सोमवार को SOG 2 और सिगरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। टीम को यहां लंबे समय से सेक्स रैकेट चलने की शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। इस दौरान पुलिस ने मौके से 9 लड़कियों सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है।

स्पा सेंटर और फ्लैट में मारा छापा

दरअसल, स्मार्ट बाजार के पास स्थित मेलोडी स्पा सेंटर और एक फ्लैट में SOG 2 और सिगरा पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भांडाभोड़ किया। इस दौरान टीम ने यहां से 9 लड़कियों सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि टीम को लंबे समय से इलाके में सेक्स रैकेट चलने की शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

आगे की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस उपायुक्त (DCP) टी सरवनन ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मेलोडी स्पा सेंटर और फ्लैट नंबर 112 में सेक्स रैकेट चल रहा है, जिसके बाद स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG)-2 और सिगरा पुलिस ने दोनों जगहों पर सोमवार रात में छापेमारी की। इस दौरान 9 लड़कियों सहित 13 लोगों को पकड़ा गया। साथ ही आपत्तिजनक सामान, रजिस्टर, मोबाइल इलेक्टॉनिक डेटा बरामद किया गया है। साथ ही पुलिस ने आगे की जांच शुरु कर दी है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story