Begin typing your search above and press return to search.

Tiruvannamalai Rape News: दो रक्षक बने भक्षक! पुलिसकर्मियों ने युवती के साथ बारी-बारी से किया रेप, दोनों हुए सस्पेंड

Tiruvannamalai Me Yuvati Se Rape: तिरूवन्नामलाई: तमिलनाडु के तिरूवन्नामलाई जिले में दो रक्षक भक्षक बन गए। दरअसल, दोनों ने एक युवती को अपने हवस का शिकार बना लिया। इस मामले में दोनों पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

Tiruvannamalai Rape News: दो रक्षक बने भक्षक! पुलिसकर्मियों ने युवती के साथ बारी-बारी से किया रेप, दोनों हुए सस्पेंड
X

Tiruvannamalai Rape News

By Chitrsen Sahu

Tiruvannamalai Me Yuvati Se Rape: तिरूवन्नामलाई: तमिलनाडु के तिरूवन्नामलाई जिले में दो रक्षक भक्षक बन गए। दरअसल, दोनों ने एक युवती को अपने हवस का शिकार बना लिया। इस मामले में दोनों पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

दोनों पुलिसकर्मी ने बारी-बारी से किया दुष्कर्म

यह पूरा मामला ईस्ट पुलिस स्टेशन तिरूवन्नामलाई का है। जहां दो पुलिसकर्मियों ने एक युवती से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि 19 साल की पीड़िता बस में आंध्र प्रदेश से तिरूवन्नामलाई आ रही थी, तभी दोनों पुलिसकर्मी ने सोमवार की रात एन्थल बाईपास के पास बस को चेकिंग के नाम पर रोक लिया। इसके बाद युवती को बस से उतार दिया और उसे सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

स्थानीय लोगों ने पीड़िता को अस्पताल में कराया भर्ती

दुष्कर्म की वारदात के बाद दोनों पुलिसकर्मियों ने पीड़िता को मंगलवार सुबह 4 बजे के आसपास सड़क किनारे छोड़ दिया। घटना के बाद पीड़िता दर्द से कराह रही थी, जिसपर स्थानीय लोगों की नजर पड़ गई और तुरंत एंबुलेंस को सुचना दी गई और दोनों को एंबुलेंस के जरीए तिरूवन्नामलाई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने से उसके साथ हुए यौन उत्पीड़न की पुष्टी की और इसकी जानकारी तिरूवन्नामलाई ऑल वीमेन पुलिस स्टेशन को दी गई।

दोनों पुलिसकर्मी को किया गया सस्पेंड

सूचना के बाद मौके पर पहुंची तिरूवन्नामलाई ऑल वीमेन पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया। इसके बाद दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों पुलिसकर्मी सुरेज राज और सुंदर ईस्ट पुलिस स्टेशन में तैनात थे, जिन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story