Surguja News: झाड़-फूंक के नाम पर पति-पत्नी से लूटपाट...पंडा ने खुद रची अपने अपहरण की साजिश...फिर मांगी 50 हजार की फिरौती
Pati Patni Se Lut: सरगुजा : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पुलिस को पती-पत्नी से लूटपाट और अपहरण (Pati Patni Se Lut) के मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में खुद के अपहरण की साजिश रचने वाले पंडा सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक बाइक और नगद बरामद किया गया है।

Surguja News

झाड़-फूंक के नाम पर पति-पत्नी से लूटपाट
यह पूरा मामला अंबिकापुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। यहां झाड़-फूंक के नाम पर पति-पत्नी से लूटपाट और पंडा के अपहरण के नाम पर फिरौती मांगी गई। दरअसल, पंडा ने झाड़-फूंक के नाम पर अपने दो साथियों के साथ मिलकर पति-पत्नी से लूटपाट की थी। इसके बाद उसने खुद के अपहरण के नाम पर उनसे 50 हजार रूपए की मांग की थी।
10 हजार रूपए लूटकर छोड़ा
जानकारी के मुताबिक, मूड़गांव में रहने वाले पीड़ित हीरा सिंह ने 8 दिसंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी बीमार पत्नी ठाकुर बाई के इलाज के सिलसिले में उसकी पहचान सुख साय पंडा से हुई थी, जिसने 7 दिसंबर को उसकी पत्नी के इलाज का झांसा दिया और उसे लुचकी घाट ले गया। यहां पहले से ही उसके दो साथी शेरा गिरी और विनय गिरी मौजूद थे, जिन्होंने इससे 10 हजार रूपए लूट लिया और फिर उसे छोड़ दिया।
पंडा ने खुद रची अपने अपहरण की साजिश
इसके कुछ देर बाद हीरा सिंह को सुख साय के साथियों ने कॉल कर उसके अपहरण की बात कही। इतना ही नहीं उसे छोड़ने के एवज में उससे 50 हजार रूपए की मांग भी की। हीरा सिंह ने जिसकी शिकायत थाने में कर दी और पुलिस ने भी मामले की जांच करते हुए तीनों आरोपियों सुख साय गिरी, शेरा गिरी और विनय गिरी को 9 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल होने वाली एक बाइक और 500 नगद बरामद किया गया।