Begin typing your search above and press return to search.

Surguja News: होटल में बिरयानी खाने पहुंचा युवक: 10 से 12 लड़कों ने पकड़कर बेदम पीटा, चाकू से सिर पर किए कई वार, VIDEO देखकर दहल जाएगा दिल

Biryani Khane Pahuche Yuvak Par Hamla: सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब होटल में बिरयानी खाने पहुंचे युवक पर 10 से 12 लड़कों ने चाकू और हाथ-मुक्कों से ताबड़तोड़ हमला (Biryani Khane Pahuche Yuvak Par Hamla) कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं सभी आरोपी फरार हो गए हैं,जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

Surguja News: होटल में बिरयानी खाने पहुंचा युवक: 10 से 12 लड़कों ने पकड़कर बेदम पीटा, चाकू से सिर पर किए कई वार, VIDEO देखकर दहल जाएगा दिल
X

Surguja News

By Chitrsen Sahu

Biryani Khane Pahuche Yuvak Par Hamla: सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब होटल में बिरयानी खाने पहुंचे युवक पर 10 से 12 लड़कों ने चाकू और हाथ-मुक्कों से ताबड़तोड़ हमला (Biryani Khane Pahuche Yuvak Par Hamla) कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं सभी आरोपी फरार हो गए हैं,जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

युवक को चाकू और लात-मुक्कों से मारा

यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। यहां एक युवक होटल में बिरयानी खाने आया था, तभी 10 से 12 युवकों ने उसपर हमला कर दिया। इस दौरान युवक पर किसी ने चाकू तो किसी ने लात-मुक्कों की बारिश कर दी। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है।

पुराना विवाद को लेकर की मारपीट

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित आदर्श साहू दर्रीपार का रहने वाला है। 24 नवंबर की रात वह खरसिया नाका पर स्थित जमजम होटल में बिरयानी खाने पहुंचा था, तभी वहां 10 से 12 लड़के पहुंच गए। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ युवकों के साथ आदर्श का पुराना विवाद था, इसी को लेकर उन्होंने उसे चाकू और लात घूसों से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। फिलहाल घायल का इलाज जारी है और पुलिस ने सीसीटीवी फूटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।


Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story