Surguja Crime: शादी समारोह में हत्या, टांगी मारकर डबरी में फेंकी लाश, फिर खून से सने फर्श को गोबर से लीपा, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

Surguja Crime: शादी समारोह में हत्या, टांगी मारकर डबरी में फेंकी लाश, फिर खून से सने फर्श को गोबर से लीपा, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार
X
Surguja Crime: छत्तीसगढ़ में शादी में गए युवकी की टांगी मारकर हत्या मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ही युवक की हत्या कर उसकी लाश को डबरी में फेंक दी थी।

Surguja Crime: सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में शादी समारोह में युवक की नृशंस हत्या करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने हत्या के बाद खून से सने फर्श को गोबर से लीपा था और शव को डबरी में फेंक दिए थे। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी समेत सबूत छिपाने वाले उसके माता-पिता और रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, थाना उदयपुर के हनुमानगढ़ निवासी मनोज कुमार ने 16 मार्च को थाना उदयपुर में अपने छोटे भाई शीतल कुमार की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में मनोज ने बताया कि उसका छोटा भाई शीतल कुमार 15 मार्च को ग्राम हनुमानगढ़ से पोतका निवासी दिनेश कुमार के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचा था।

डबरी में फेंकी लाश

शादी के अगले दिन सूचना मिली कि प्रमोद नामक युवक ने शीतल के साथ मारपीट की और उसे पोतका पुलिया के पास डबरी में फेंक दिया। इस शिकायत के बाद पुलिस की टीम डबरी के पास पहुंची तो पानी में खून से सना बोरा, मोबाइल और गमछा मिला। मृतक के सिर समेत अन्य शरीर के अन्य स्थानों पर चोट के निशान थे। पुलिस ने अपराध क्रमांक 50/26 धारा 103(1),238(ए), 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज कर जांच शुरू की गई।

आरोपी के माता-पिता भी गिरफ्तार

पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ के बाद संदेही प्रमोद सिंह 20 वर्ष को हिरासत में लिया गया। प्रमोद से कड़ाई से पूछताछ की गई तो आरोपी ने विवाद के बाद हत्या करने की बात कबूल की। आरोपी ने बताया कि विवाद के दौरान सिर पर डंडा और टांगी से हमला कर शीतल की हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपने डेढ़साला राजेश कुमार के साथ मिलकर शव को डबरी में फेंक दिया था। घर के फर्श पर लगे खून को आरोपी के माता-पिता ने साफ किया और फिर गोबर से लीप दिया था, ताकि पुलिस को पता न चल सके।

आरोपी से पूछताछ के बाद चार आरोपियों को पकड़ा गया। साथ ही उनके कब्जे से डंडा, टांगी, मोटरसाकिल और खून से सने कपड़े बरामद किए गए। साथ ही आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

मुख्या आरोपी प्रमोद सिंह आत्मज बहादुर उम्र 20 वर्ष साकिन पोतका थाना उदयपुर

राजेश कुमार आत्मज शिवप्रसाद उर्फ गोपी उम्र 20 वर्ष साकिन केवरा बैगापारा थाना लखनपुर

बहादुर आत्मज तेजु राम उम्र 42 वर्ष साकिन पोतका जमतीपारा थाना उदयपुर

पवारों पति बहादुर उम्र 40 वर्ष साकिन पोतका जमतीपारा थाना उदयपुर

Tags

Next Story