Begin typing your search above and press return to search.

Surajpur News: शादी से घर जा रही थी महिला...तभी आ गया बाइक सवार, फिर घने जंगल में ले जाकर किया ऐसा काम, मामला जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Lift Dene Ke Bahane Lutpat: सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक महिला लूटपाट (Lift Dene Ke Bahane Lutpat) की शिकार हुई। यहां बाइक सवार लिफ्ट देने के बहाने उसे डराया धमकाया और गहनों के साथ ही नगद भी लूटकर फरार हो गया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Surajpur News: शादी से घर जा रही थी महिला...तभी आ गया बाइक सवार, फिर घने जंगल में ले जाकर किया ऐसा काम, मामला जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
X

Surajpur News

By Chitrsen Sahu

Lift Dene Ke Bahane Lutpat: सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक महिला लूटपाट (Lift Dene Ke Bahane Lutpat) की शिकार हुई। यहां बाइक सवार लिफ्ट देने के बहाने उसे डराया धमकाया और गहनों के साथ ही नगद भी लूटकर फरार हो गया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

जान से मारने की धमकी देकर लूटपाट

यह मामला सूरजपुर थाना क्षेत्र का है। यहां एक महिला को बाइक सवार युवक से लिफ्ट लेना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब युवक उसे घने जंगलों के बीच में ले गया और फिर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपी ने सोने के गहने और नगद लूट लिए। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

लिफ्ट देने के बहाने की लूटपाट

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता शादी समारोह में शामिल होकर 23 नवंबर को अंबिकापुर से अपने गांव पटना लौट रही थी। वह बस स्टैण्ड की ओर जा ही रही थी उतने में बाइक सवार आरोपी वहां आया और खुद को उसके पड़ोसी गांव का बताकर उसे अपने झांसे में लिया। इसके बाद उसे लिफ्ट देने के बहाने मानी क्षेत्र के घने जंगल में ले गया और उसे जान से मारने की धमकी देकर 2 लाख के गहने और 10 हजार नगद लूट लिए।

सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी

लूटपाट के बाद आरोपी महिला को वहीं छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद महिला किसी तरह अपने घर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। आरोपी पेट्रोल पंप सहित कई सीसीटीवी में कैद हो गया है, जिसके आधार पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरु कर दी है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story