Begin typing your search above and press return to search.

Surajpur Murder News: अवैध संबंध में मामी का मर्डर, जन्मदिन पर भांजे ने पिलाई शराब, फिर जंगल में ले जाकर...

Avaidh Sambandh Me Hatya: सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक भांजे ने अवैध संबंध के चलते अपनी ही मामी की हत्या कर दी और...

Surajpur Murder News
X
सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news
By Chitrsen Sahu

Avaidh Sambandh Me Hatya: सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेम प्रसंग के चलते भांजे ने अपनी ही मामी की बेरहमी से हत्या कर दी और फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है। यह पूरा मामला जयनगर थाना क्षेत्र का है।

जानिए क्या है पूरा मामला

जयनगर थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक भांजे ने प्रेम प्रसंग के चलते अपनी ही मामी की हत्या कर दी। हत्या की इस पूरी वारदात को उसने पूरी प्लानिंग के तहत अंजाम दिया। सबसे पहले उसे शराब पिलाया और फिर पिकनिक स्पॉट पर ले जाकर उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

इस तरह बढ़ी दोनों के बीच नजदीकियां

मृतका की पहचान पिंकी सोलंकी के रूप में की गई है। लगभग 9 साल पहले उसकी शादी भैसामुंडा में रहने वाले शिवदास से हुई थी। कुछ सालों से दोनों अपनी बेटी के साथ काम के सिलसिले में अंबिकापुर के गांधीनगर इलाके में रह रहे थे। इस बीच उनका भांजा हेमंत सोलंकी भी उनके साथ रहने लगा और देखते ही देखते पिंकी और हेमंत के बीच नजदीकियां बढ़ गई।

सोशल मीडिया पर एक्टिविटी से हुआ नाराज

नजदीकियां बढ़ते ही पिंकी अपने भांजे के साथ भटगांव में लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी। इस दौरान पिंकी की सोशल मीडिया पर एक्टिविटी बढ़ता देख हेमंत बौखला गया और समझाने के बाद भी जब पिंकी नहीं मानी, तो उसने उसकी हत्या की प्लानिंग कर डाली। प्लानिंग के तहत हेमंत अपने जन्मदिन पर 29 जनवरी को पिंकी को होटल ले गया, जहां दोनों ने जमकर शराब पी।

चाकू मारकर उतारा मौत के घाट

इसके बाद हेमंत उसे पिलखा पहाड़ स्थित मोरभंज पिकनिक स्पॉट में लेकर पहुंचा, यहां उसने उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं जब 30 जनवरी को पिंकी की लाश मिली, तो इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Next Story