Kasganj News: सुहागरात से पहले दूल्हा अंडरगारमेंट में ही लापता! दुल्हन को छोड़ गया अकेला, परिवार वाले भी परेशान
Suhagrat Par Dulha Lapata: कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज (Kasganj) जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सुहागरात (Suhagrat) के सपने संजोए नई नवेली दुल्हन (Dulhan) के अरमानों पर उस वक्त पानी फिर गया जब दूल्हा (Dulha Lapata) उसे छोड़कर कहीं चले गया और घंटों इंतजार के बाद भी वापस नहीं लौटा। जिसके बाद दुल्हन ने इसकी जानकारी ससुराल वालों को दी तो वे लोग भी चिंता में पड़ गए, फिर इसकी सूचना उन्होंने पुलिस में दी।

Suhagrat Par Dulha Lapata: कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज (Kasganj) जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सुहागरात (Suhagrat) के सपने संजोए नई नवेली दुल्हन (Dulhan) के अरमानों पर उस वक्त पानी फिर गया जब दूल्हा (Dulha Lapata) उसे छोड़कर कहीं चले गया और घंटों इंतजार के बाद भी वापस नहीं लौटा। जिसके बाद दुल्हन ने इसकी जानकारी ससुराल वालों को दी तो वे लोग भी चिंता में पड़ गए, फिर इसकी सूचना उन्होंने पुलिस में दी। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
3 जुलाई को हुई थी शादी
यह पूरा मामला सिंकदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के नीविया गांव की है। बताया जा रहा है कि नीविया गांव का रहने वाला गंगादयाल (25) की शादी बदायूं जनपद के करीमनगर गांव की रहने वाली सीमा के साथ 3 जुलाई 2025 को हुई थी। 3 जुलाई को सभी रस्मे निभाकर गंगादयाल 4 जुलाई दुल्हन सीमा को विदा कराकर लाया। परिवार में नई बहू के आने से खूशी का माहौल था, लेकिन फिर ऐसा कुछ हो गया जिसकी उन्हें जरा सी भी उम्मीद नहीं थी।
चिंता में घरवाले
दरअसल, 5 जुलाई को शादी के बाद सभी रिश्तेदार अपने घर लौट गए। गंगादयाल भी शाम के समय खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया, वहीं दूल्हन भी अपने कमरे में गई तो कुछ देर बाद ही दूल्हा गंगादयाल (Dulha Lapata) कहीं चला गया। नई नवेली दुल्हन सीमा उसका घंटों इंतजार करती रही लेकिन वह वापस नहीं लौटा। जिसके बाद सीमा ने इसकी जानकारी अपने ससुराल वालों को दी। जैसी इस घटना की जानकारी घरवालों को लगी तो वह चिंता में पड़ गए। परिवार वाले उसे इधर उधर खोजते रहें, लेकिन कोई पता नहीं चला।
अंडरगारमेंट में हुआ तापता
मामले में दुल्हन सीम ने बताया कि गंगादयाल ने सिर्फ अंडरगारमेंट पहन रखे थे, उसके सभी कपड़े घर में ही थे। गंगादयाल के अंडरगारमेंट में लापता (Dulha Lapata) होने से परिवार वाले परेशान है। उन्होंने इसकी सूचना सिकंदरपुर वैश्य पूलिस को दी। सिकंदरपुर वैश्य थाना प्रधारी ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर ली है। साथ ही जांच पड़ताल भी शुरु कर दी है। फिलहाल गंगादयाल का अभी तक कोई भी जानकारी हाथ नहीं लगी है।
