Begin typing your search above and press return to search.

Shahjahanpur Murder News: भांजे के प्यार में पति का मर्डर...पत्नी ने चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, फिर रात भर लाश के साथ...

Patni Ne Ki Pati Ki Hatya: शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक महिला ने अपने ही भांजे के प्यार में पति की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

Shahjahanpur Murder News: भांजे के प्यार में पति का मर्डर...पत्नी ने चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, फिर रात भर लाश के साथ...
X
By Chitrsen Sahu

Patni Ne Ki Pati Ki Hatya: शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक महिला ने अपने ही पति की हत्या कर दी। उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसको चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके फरार प्रेमी की तलाश शुरु कर दी है। यह घटना पुवायां थाना क्षेत्र की है।

प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

पुवायां थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक महिला ने अपने ही पति की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वो उसके शव के पास ही बैठी रही। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया, जिसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया था। वहीं उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है।

गर्दन कटी लाश मिलने से मची सनसनी

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान बलराम के रूप में की गई है, जो कि बटपुरा चंदू गांव का रहने वाला था। 12 साल पहले उसकी शादी पूजा से हुई थी। बलराम के छोटे भाई ने बताया कि गुरुवार सुबह जब वह उसके घर पहुंचा, तो उसकी पत्नी रो रही थी और अंदर जाकर देखा , तो बलराम की गर्दन कटी लाश पलंग पर पड़ी थी। इसके बाद उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी, तो पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

5 साल के बच्चे ने पूरे मामले से उठाया पर्दा

इस दौरान बलराम के 5 साल के बेटे ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात में दो भईया घर में आए थे, फिर उन्होंने मम्मी के साथ मिलकर उसके पिता का चाकू से गला रेत दिया और भाग गए। इसके बाद पुलिस ने मृतक के पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो इस पूरे मामले का खुलासा हो गया। पूछताछ में बताया कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे मारा।

महिला का सगे भांजे से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

वहीं इस मामले में बलराम के भाई ने बताया कि पूजा का पिछले दो साल से उसके ही सगे भांजे से प्रेम प्रसंग चल रहा है, जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होते रहता था। इस मामले में पंचायत में सुलह भी कराया था पर वह नहीं सुधरी और 3 महीने पहले घर से भाग गई थी, कुछ दिन पहले ही वह लौटी थी और अपने भांजे के साथ मिलकर बलराम की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर उसके प्रेमी की तलाश शुरु कर दी है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story