Begin typing your search above and press return to search.

सेक्स रैकेट का खुलासा: फेमस कॉलेज के पास लॉज में चल रहा था धंधा, ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, तो इस हालत में मिली लड़कियां

Sex Racket Pune: सिंहगड टेक्निकल एजुकेशन सोसाइटी के पास स्थित स्वर्ग एक्जीक्यूटिव पैराडाइज लॉज में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है।

Sex Racket Pune
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

पूणे 06 अप्रैल 2026, महाराष्ट्र के पूणे में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। यह पूरा कारोबार सिंहगड टेक्निकल एजुकेशन सोसाइटी के पास स्थित स्वर्ग एक्जीक्यूटिव पैराडाइज लॉज में चल रहा था। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने बिती रात छापा मारकर चार लड़कियों को बचाकर तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला नरहे पुलिस स्टेशन थाना क्षेत्र का है।

टीम को क्या सूचना मिली थी ?

जानकारी के मुताबिक, क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नरहेगांव इलाके के एक लॉज में देह व्यापार संचालित किया जा रहा है, जहां लड़कियों को जबरन देह व्यापार के धंधे में ढकेला जा रहा है। सूचना के बाद एक्शन में आई टीम ने पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए जाल बिछाया।

कैसे हुआ सेक्स रैकेट का खुलासा ?

प्लानिंग के तहत टीम ने नरहेगांव इलाके में सिंहगड टेक्निकल एजुकेशन सोसाइटी के पास स्थित स्वर्ग एक्जीक्यूटिव पैराडाइज लॉज में अपने एक फर्जी ग्राहक को वहां भेजा। इसके बाद टीम ने फर्जी ग्राहक के इशारे पर लॉज में छापे मारी की तो वहां अफरा तफरी मच गई। टीम ने इस दौरान 4 लड़कियों को बचाया, जिन्हें अनैतिक व्यापार के लिए लॉज में लाया गया था।

आोरपियों पर कौन सी धारा लगी ?

इसी के साथ ही टीम ने 3 आरोपियों अभिषेक दिलीप गावक्ली (24), निवासी खेड़ शिवपुरी, राम संधू देवकर (24) निवासी, सिंहगढ़ रोड और महेश गणेश नागने (34) निवासी नरहेगांव को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी के खिलाफ नरहे पुलिस स्टेशन में मानव तस्करी (रोकथाम) अधिनियम, 1956 के तहत मामला दर्ज किया गया।

देह व्यापार के लिए कौन से धारा लगती है ?

भारत में देह व्यापार को रोकने और नियंत्रण करने के लिए अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 ITPA लागू होता है। अनैतिक गतिविधियों के लिए व्यक्तियों की खरीद-बिक्री, वेश्यालय चलाने और यौन शोषण के खिलाफ धारा 3 ,4,5,6,7,8,9 के तहत कार्रवाई की जाती है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story