Begin typing your search above and press return to search.

SBI Banck Robbery Karnataka: SBI बैंक में 20 करोड़ से ज्यादा की लूट: हथियारों से लैस बदमाशों ने कर्मचारियों को बनाया बंधक और फिर...

Karnataka Ke SBI Banck Me Loot: विजयपुरा: कर्नाटक से लूट का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां हथियारों से लैस तीन बदमाश बैंक कर्मचारियों को बंधक बनाकर 1 करोड़ नगद और लगभग 20 करोड़ के गहने लेकर फरार हो गए। बैंक मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

SBI Banck Robbery Karnataka: SBI बैंक में 20 करोड़ से ज्यादा की लूट: हथियारों से लैस बदमाशों ने कर्मचारियों को बनाया बंधक और फिर...
X

SBI Banck Robbery Karnataka

By Chitrsen Sahu

Karnataka Ke SBI Banck Me Loot: विजयपुरा: कर्नाटक से लूट का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां हथियारों से लैस तीन बदमाश बैंक कर्मचारियों को बंधक बनाकर 1 करोड़ नगद और लगभग 20 करोड़ के गहने लेकर फरार हो गए। बैंक मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

SBI बैंक में करोड़ों की लूटपाट

यह पूरा मामला विजयपुरा जिले के विजयपुरा थाना क्षेत्र का है। चाडचन कस्बे में स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की शाखा में मंगलवार शाम को हथियारों से लैस बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। बैंक कर्मचारियों को बंधक बनाकर 1 करोड़ नगद और लगभग 20 करोड़ के गहने लेकर फरार हो गए। बैंक मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

बैंक में खाता कुलवाने के बहाने पहुंचे थे लूटेरे

बताया जा रहा है कि तीन नकाबपोश बदमाश मंगलवार शाम को भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में चालू खाता खुलवाने के लिए आए थे। मौका देखकर तीनों ने हथियार निकाल लिया और सभी को धमकाने लगे। इतना ही नहीं इसके बाद बदमाशों ने बैंक के कैशियर और मैनेजर सहित अन्य कर्मचारियों के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। इसके बाद उन्होंने लूट की घटना को अंजाम दिया।

1 करोड़ नगद और 20 करोड़ के गहने लूटकर फरार

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के मैनेजर ने बताया कि बदमाशों ने उनके साथ ही अन्य कर्मचारियों को भी बंधक बना लिया था। जिसके बाद 1 करोड़ नगद और लगभग 20 किलो सोने के गहने लूट कर फरार हो गए। लूटे गए गहने की किमत 20 करोड़ के आस पास है। बैंक में लूट की शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरु की।

फर्जी नंबर प्लेट की गाड़ी लेकर पहुंचे थे बदमाश

इस मामले में विजयपुरा थाना प्रभारी लक्ष्मण निंबर्गीं का कहना है कि तीन बदमाशों ने मंगलवार शाम को चाडचन कस्बे में स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की शाखा में लूट की घटना को अंजाम दिया है। लूटेरे अपने साथ 1 करोड़ नगद और 20 करोड़ के सोने के गहने लेकर फरार हो गए। बदमाश गाड़ी में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर पहुंचे थे। फिलहाल मामले की जांच शुरु कर दी गई है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story