Begin typing your search above and press return to search.

Sakti News: युवती से दो लोगों ने किया गैंगरेप...नौकरी, कपड़े और टॉप्स दिलाने का झांसा देकर बनाया हवस का शिकार, दो महिलाओं ने भी दिया वारदात में साथ

Yuvti Se Gang Rape: सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में युवती से गैंगरेप (Yuvti Se Gang Rape) का एक मामला सामने आया है। यहां दो लोगों ने युवती को नौकरी, कपड़े और टॉप्स दिलाने का झांसा देकर अपने हवस का शिकार बनाया। वहीं दो महिलाओं ने भी इस वारदात में उनका साथ दिया। इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Sakti News: युवती से दो लोगों ने किया गैंगरेप...नौकरी, कपड़े और टॉप्स दिलाने का झांसा देकर बनाया हवस का शिकार, दो महिलाओं ने भी दिया वारदात में साथ
X

Sakti News

By Chitrsen Sahu

Yuvti Se Gang Rape: सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में युवती से गैंगरेप (Yuvti Se Gang Rape) का एक मामला सामने आया है। यहां दो लोगों ने युवती को नौकरी, कपड़े और टॉप्स दिलाने का झांसा देकर अपने हवस का शिकार बनाया। वहीं दो महिलाओं ने भी इस वारदात में उनका साथ दिया। इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दो लोगों ने युवती से बारी-बारी से किया दुष्कर्म

यह पूरा मामला मालखरौद थाना क्षेत्र का है। यहां दो लोगों ने एक युवती को अपने हवस का शिकार बनाया है। उन्होंने उसे नौकरी, कपड़े और टॉप्स दिलाने का झांसा दिया, इसके बाद उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। वहीं आरोपियों की इस पूरी वारदात में उनकी दो महिला साथियों ने भी पूरा साथ दिया। ऐसे में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

नौकरी-कपड़े और टॉप्स दिलाने का दिया झांसा

जानकरी के मुताबिक, पीड़िता गांव में अपने दादा दादी के साथ रहती है। वहीं उसके माता-पिता हैदराबाद में मजदूरी करते हैं। 31 अक्टूबर को पीड़िता अपने गांव के तालाब के पास थी, तभी आरोपी झनकेश्वर चंद्रा लक्ष्मी महंत के साथ वहां आया और पीड़िता को कान की बाली, कपड़े और नौकरी का झांसा देकर डोंडकी गांव में धनकुंवर यादव के यहां ले गए।

दो महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद झनकेश्वर चंद्रा और प्रदीप निराला ने पीड़िता के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में की तब इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर झनकेश्वर चंद्रा, लक्ष्मी महंत ,धनकुंवर यादव और प्रदीप निराला को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story