Begin typing your search above and press return to search.

Kasganj Crime News: पति ने गर्भवती पत्नी को दी खौफनाक मौत: वजह जानकर कांप उठेगी आपकी रूह

Pati Ne Ki Patni Ki Hatya: कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से मानवता को शर्मसार और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी को मौत (Patni Ki Hatya) के घाट उतार दिया। पहले तो उसकी पिटाई की फिर उसे छत से फेंक दिया। उसकी गलती बस इतनी सी थी उसने सब्जी में नमक कम (Sabji Me Namak Kam) डाल दिया था। जी हां खाने में नमक के कम होने की वजह से पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

पति ने गर्भवती पत्नी को दी खौफनाक मौत: वजह जानकर कांप उठेगी आपकी रूह
X
By Chitrsen Sahu

Pati Ne Ki Patni Ki Hatya: कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से मानवता को शर्मसार और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी को मौत (Patni Ki Hatya) के घाट उतार दिया। पहले तो उसकी पिटाई की फिर उसे छत से फेंक दिया। उसकी गलती बस इतनी सी थी उसने सब्जी में नमक कम (Sabji Me Namak Kam) डाल दिया था। जी हां खाने में नमक के कम होने की वजह से पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

पढ़िए पूरी खबर

यह घटना ढोलना थाना क्षेत्र के नगला ढक गांव की है। बताया जा रहा है कि मृतका ब्रजमाला (26) की शादी 7 साल पहले नगला ढक गांव के रहने वाले रामशरण उर्फ रामू के साथ हुई थी। जिनका एक बेटा भी है और वह 5 महीने की गर्भवती भी थी। इस मामले में मृतका के चचेरे भाई राकेश ने बताया कि शादी के बाद से ही रामू उसकी बहन ब्रजमाला को छोटी-छोटी बातों में मारता-पीटता था। उसने आगे बताया कि उसकी बहन सीधी थी इसलिए उसने इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी थी।

सब्जी में नमक कम को लेकर हुआ विवाद

मृतका के चचेरे भाई राकेश ने बताया कि उसकी बहन ने बुधवार को आलू की सब्जी बनाई थी, खाना खाने के दौरान उसके पति रामू ने सब्जी में नमक कम (Sabji Me Namak Kam) है कहकर उसे डांट दिया, जिसके बाद रामू की मां वहां पहुंच गई। उसने अपने बेटे को जब ऐसा करने से रोका तो वह भड़क उठा और खाने की थाली फेंककर बहन ब्रजमाला को मारने लगा। पहले तो उसे थप्पड़ जड़े, इसके बाद उसे लात-घूसों से पीटा। इतना ही नहीं जैसे ही उसकी मां वहां से गई तो आरोपी अपनी पत्नी को छत पर लेकर गया और वहां से फेंक दिया ।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

छत से फेंके जाने के बाद ब्रजमाला सिर के बल जमीन पर गिरी और बेहोश हो गई। घटना के बाद पहुंची मां और पड़ोसियों को देखकर आरोपी पति मौके से फरार हो गया। जिसके बाद ब्रजमाला को उसकी सास अस्पताल लेकर पहुंची, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। करीब चार घंटे के इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से फरार आरोपी पति गांव के बाहर एक खाली मकान में छिपा था, जिसे गांव वालों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस के हत्थे चढ़ा पुलिस

वहीं इस मामले में सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) राजेश भारती ने कहा कि महिला का उसके पति के साथ खाने में नमक को लेकर विवाद हुआ था, इसके बाद उसने मारपीट कर पत्नी को छत से धक्का दे दिया। फिलहाल मामले में शिकायत के बाद केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं महिला के शव को पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story