Begin typing your search above and press return to search.

Rajnandgaon News: महाशिवरात्रि पर बेच रहा था मटन, पुलिस ने मुस्तकीन कुरैशी को किया गिरफ्तार...

Rajnandgaon News: छत्तीसगढ़ में महाशिवरात्रि के दिन मटन बेचने वाले दुकानदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।

Rajnandgaon News: महाशिवरात्रि पर बेच रहा था मटन, पुलिस ने मुस्तकीन कुरैशी को किया गिरफ्तार...
X
By Sandeep Kumar

Rajnandgaon News: राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में महाशिवरात्रि पर्व के दिन मटन बेचने वाले दुकानदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम मुस्तकीन कुरैशी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र की है।

जानिए पूरा

दरअसल, छत्तीसगढ़ सरकार ने 15 फरवरी रविवार के दिन महाशिवरात्रि पर्व पर पशुगृह, व सभी मांस-मटन विक्रय दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए है। आदेश का उलंघन करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी दौरान आज बसंतपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में एक दुकानदार दुकान खोलकर मटन बेच रहा है।

एसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर ASP कीर्तन राठौर, CSP वैशाली जैन, थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू ने कसाईपारा वार्ड नं.20 निवासी मुस्तकीन कुरैशी के दुकान में रेड कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी के द्वारा कसाईपारा, कमला काॅलेज रोड के पास ठेला लगाकर मटन बेच रहा था। पुलिस दल को आते देखकर वह मटन छिपाने की कोशिश कर रहा था। पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा मना करने पर झगड़ा करने लगा।

आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 170, 126, 135(3) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत दर्ज कर एसडीएम न्यायालय राजनांदगांव के समक्ष पेश किया गया।

आरोपी का नाम

मुस्तकीन कुरैशी पिता शेर मोहम्मद, उम्र 20 वर्ष, निवासी कसाईपारा वार्ड क्रमांक 20, थाना कोतवाली, जिला राजनांदगांव।

सराहनीय भूमिका

निरीक्षक एमन साहू (थाना प्रभारी बसंतपुर), उप निरीक्षक देवादास भारती, प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल एवं आरक्षक अतहर अली की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story