Begin typing your search above and press return to search.

Rajnandgaon Crime News: MP से CG में खरीदकर लाए हथियार: फिर कब्रिस्तान के पास जमा रहे थे रौब, देशी कट्टा, पिस्टल के साथ 7 पकड़ाए

Rajnandgaon Crime News: राजनांदगांव पुलिस और साइबर सेल ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो कब्रिस्तान के पास हथियार लहराकर रौब जमा रहे थे।

Rajnandgaon Crime News: MP से CG में खरीदकर लाए हथियार: फिर कब्रिस्तान के पास जमा रहे थे रौब, देशी कट्टा, पिस्टल के साथ 7 पकड़ाए
X
By Chitrsen Sahu

राजनांदगांव 13 फरवरी 2026: छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव पुलिस और साइबर सेल ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो हथियार लेकर लोगों को डरा-धमका रहे थे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पिस्टल और देशी कट्टा बरामद किया है। यह पूरा मामला चिखली पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, SP अंकिता शर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (भापुसे) के मार्गदर्शन में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा राह है। इसी कड़ी में चिखली पुलिस चौकी और साइबर सेल की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने हथियार लेकर लोगों को डराते-धमकाते 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से पिस्टल और देशी कट्टा बरामद किया है।

कब्रिस्तान के पास पकड़े गए 7 आरोपी

जानकारी के मुताबिक, शंकरपुर के लोगों की ओर से पुलिस को 13 फरवरी को सूचना मिली कि चार्ली अपने तीन साथियों के साथ डब्बा मैदान कब्रिस्तान के पास हथियार लेकर लोगों को डरा धमका रहा है। सूचना के बाद एक्शन में आई टीम ने रेड कार्रवाई करते हुए शिवम सिन्हा उर्फ चार्ली (26), डिगम्बर साहू उर्फ छोटू (27), सेवक कश्यप उर्फ डाला (22) और गुंजेश वर्मा (26) को पकड़ लिया। पकड़े गए सभी आरोपी शंकरपुर के रहने वाले हैं। उनके पास से तीन हथियार बरामद किया गया।

हथियार खरीदने आए आरोपी भी पकड़ाए

वहीं आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि रौब जमाने और बेचने के लिए 2 पिस्टल और 2 देशी कट्टा मध्यप्रदेश से खरीदकर लाए थे। वहीं उन्होंने बताया कि दुर्ग के चंद्रखुरी में रहने वाले विक्की देशमुख (25) के पास एक पिस्टल है, जिसके घर में दबिश देकर पुलिस ने पकड़ लिया। इधर जब चार्ली का साथी उमेश साहू (26) अपने दोस्त जतीन दास मानिकपुरी (27) के साथ देशी कट्टा खरीदने आया, तो दोनों को मोहारा पुल के पास घेरा बंदी कर पकड़ लिया गया।

आरोपियों के कब्जे से जब्त हथियार

01-02 नग पिस्टल

02-02 नग देशी कट्टा

03-01 नग जिंदा कारतूस

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story