Begin typing your search above and press return to search.

ACB Raid: 35 हजार सैलरी वाले कर्मचारी के घर से 2 किलो सोना, 75 लाख कैश और आलीशान मकान बरामद, बाबू की काली कमाई का कच्चा चिट्ठा सामने आया

ACB Raid: महीने के 35 हजार कमाने वाला पंचायतीराज का कनिष्ठ सहायक करोड़ों का मालिक निकला। ACB की टीम ने जब उसके पांच ठिकानों पर दबिश दी, तो गहनें, प्लाट और मकान बरामद किए गए।

ACB Raid
X

सोर्स- इंटरनेट, एडिट- npg.news

By Chitrsen Sahu

ACB Raid: बीकानेर, राजस्थान के बिकानेर में जब राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने महीने के 35 हजार कमाने वाले पंचायतीराज के कनिष्ठ सहायक शुभकरण परिहार के ठिकानों पर दबिश दी, तो वह करोड़ों का मालिक निकला। टीम ने उसके घर से लाखों रुपए नगद, 5 आलीशान मकान, 17 बीघा जमीन और प्लॉट सहित लाखों का सोना बरामद किया गया।

जानिए क्या है पूरा मामला?

दरअसल, बिकानेर में राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) टीम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। यहां जब आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में पंचायतीराज के कनिष्ठ सहायक शुभकरण परिहार के 5 ठिकानों पर दबिश दी गई, तो ACB की टीम भी हैरान रह गई। क्योंकि उसने अपने वैध आय से 938 प्रतिशत ज्यादा आय जमा कर रखी थी। टीम को 15 करोड़ रुपए की संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं।

ACB टीम को मिली थी ये शिकायत

जानकारी के मुताबिक, राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) टीम को फलोदी की कानासर पंचायत में तैनात कनिष्ठ सहायक शुभकरण परिहार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद टीम ने शुक्रवार को शुभकरण परिहार के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के बाद जांच में कई बड़े खुलासे हुए हैं।

पांच ठिकानों पर की गई छापेमारी

DIG भुवन भूषण यादव के पर्यवेक्षण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार और आशीष कुमार के नेतृत्व में ACB की टीम ने बीकानेर में तीन जगहों जयनारायण व्यास कॉलोनी, वैष्णोधाम के सामने मातेश्वरी एन्कलेव और बागीनाडा छींपो का मोहल्ला (गंगाशहर) के अलावा पुररासर सहित ग्राम पंचायत कानासर में छापेमारी की।

छापेमारी में क्या-क्या मिला?

DIG भुवन भूषण के मुताबिक, कनिष्ठ सहायक शुभकरण परिहार के घर से 75 लाख नगद, दो किलो सोना,2 किलो चांदी 5 आलीशान मकान, 17 बीघा जमीन और प्लॉट बरामद किया गया। इसके अलावा शुभकरण परिहार की पत्नी सरिता के नाम पर भी करोड़ों की संपत्ति खरीदी गई है। ऐसे में ACB की टीम ने सरिता के खिलाफ भी FIR दर्ज किया है।

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

DIG भुवन भूषण के मुताबिक, फलोदी की कानासर पंचायत में तैनात कनिष्ठ सहायक शुभकरण परिहार को 15 साल की नौकरी में 17 लाख रुपए की आय हुई है, लेकिन छापेमारी में आय से अधिक संपत्ति जुटाने के खुलासे हुए हैं। छापेमारी में जुटाए गए सबूत की रिपोर्ट जयपुर मुख्यालय भेजा गया है, जहां मामला दर्ज कर लिया गया है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story