Begin typing your search above and press return to search.

Raipur Sex Racket News: राजधानी में सेक्स रैकेट...स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, ढाई साल बाद पकड़ाया मास्टरमाइंड

SPA Center Me Sex Racket: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस को स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट (SPA Center Me Sex Racket) के मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ढाई साल से फरार चल रहे सेक्स रैकेट के मास्टरमाइंड और स्पा संचालक को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

Raipur Sex Racket News: राजधानी में सेक्स रैकेट...स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, ढाई साल बाद पकड़ाया मास्टरमाइंड
X
By Chitrsen Sahu

SPA Center Me Sex Racket: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस को स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट (SPA Center Me Sex Racket) के मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ढाई साल से फरार चल रहे सेक्स रैकेट के मास्टरमाइंड और स्पा संचालक को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

यह पूरा मामला सिविल लाईन थाना क्षेत्र का है। यहां के एक स्पा सेंटर में पुलिस ने छापेमारी करके सेक्स रैकेट का खुलासा किया था। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था, लेकिन इस रैकेट का मास्टरमाइंड और स्पा संचालक पिंटू जायसवाल फरार था। जिसे अब पुलिस ने ढाई साल बाद गिरफ्तार कर लिया है।

मैनेजर और सहायक मैनेजर पहले हो चुके हैं गिरफ्तार

दरअसल, 24 जून 2023 में सिविल लाईन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शंकर नगर स्थित द माइंड वेलनेस स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट के साथ मिलकर छापेमारी की थी। इस दौरान पुलिस ने द माइंड वेलनेस स्पा सेंटर की मैनेजर आशियाना यादव (थर्ड जेंडर) और सहायक मैनेजर राकेश महानंद को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो मोबाइल जब्त किया था।

ढाई साल बाद पकड़ाया आरोपी

वहीं द माइंड वेलनेस स्पा सेंटर का मालिक और इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड पिंटू जायसवाल फरार हो गया था, जो की मुंगेली जिले का रहने वाला था। ऐसे में रायपुर के साथ ही मुंगेली पुलिस भी आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। उसके छिपने के सभी ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। ढाई साल के बाद पुलिस ने आरोपी पिंटू जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story