Begin typing your search above and press return to search.

Raipur Rape Case: CG में रेप के आरोपी अब्दुल के घर चला बुलडोजर, 5 दिनों तक 9 साल की मासूम से 65 वर्षीय बुजुर्ग ने किया था दुष्कर्म...

Dushkarm Ke Aropi Ke Ghar Chala Bulldozer: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी के घर और दुकान पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया है।

Raipur Rape Case: CG में रेप के आरोपी अब्दुल के घर चला बुलडोजर, 5 दिनों तक 9 साल की मासूम से 65 वर्षीय बुजुर्ग ने किया था दुष्कर्म...
X
By Chitrsen Sahu

Dushkarm Ke Aropi Ke Ghar Chala Bulldozer: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी के घर और दुकान पर बुलडोजर कार्रवाई की गई है। आरोपी ने नियमों के खिलाफ घर और दुकान का निर्माण किया था, जिसे जमींदोज कर दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस बल की मौजूदगी में की गई। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

दुष्कर्म के आरोपी के घर चला बुलडोजर

दरअसल, नगर निगम की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में दुष्कर्म के आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी के घर और दुकान पर बुलडोजर चला दिया। आरोपी ने 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

चॉकलेट का लालच देकर बच्ची से किया दुष्कर्म

बता दें कि आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी राजातालाब के साकीन नूरानी चौक का रहने वाला है और उसी इलाके में उसका दुकान भी था। आरोपी चूड़ी और चॉकलेट सहित खाने पीने का सामान बेचता था। इस दौरान आरोपी ने चॉकलेट का लालच देकर मोहल्ले की ही 9 साल की बच्ची को अपने घर ले गया और उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने 7 जनवरी से 11 जनवरी तक मासूम के साथ दुष्कर्म किया था।

इस तरह हुआ पूरे मामले का खुलासा

आरोपी की हैवानियत का खुलासा तब हुआ जब मासूम को तेज दर्द हुआ। बच्ची ने घटना की जानकारी अपनी चाची को दी, जिसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में तत्काल संज्ञान लिया और आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

नोटिस के बाद की गई कार्रवाई

इधर, नगर निगम की टीम ने घटना के बाद जब आरोपी के घर और दुकान की जांच की तो सामने आया कि निर्माण नियमों के खिलाफ अवैध निर्माण किया था। इसके बाद 16 जनवरी को महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर आरोपी के मकान और दुकान में नोटिस चस्पा किया गया। नोटिस की अवधि खत्म होते ही नगर निगम की टीम बुधवार सुबह मौके पर पहुंची और आरोपी के दुकान व घर को बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया गया।




Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story