Begin typing your search above and press return to search.

रायपुर रेलवे स्टेशन में गांजे के साथ पकड़ाई लड़कियां: लग्जरी ट्रेन के VIP कोच से कर रही थी तस्करी, NCB ने फिल्मी अंदाज में लिया एक्शन

Raipur Crime News: NCB की टीम ने रायपुर रेलवे स्टेशन में वंदे भारत एक्सप्रेस से दो लड़कियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 24 किलो गांजा बरामद किया है।

Raipur Crime News
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

रायपुर 22 मार्च 2026, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। NCB की टीम ने शुक्रवार देर रात रायपुर रेलवे स्टेशन में वंदे भारत एक्सप्रेस से दो लड़कियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 24 किलो गांजा बरामद किया गया है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो लड़कियां विशाखापत्तनम से भारी मात्रा में गांजा लेकर वंदे भारत एक्सप्रेस से रायपुर पहुंचने वाली है। इसी सूचना पर टीम ने शुक्रवार रात साढ़े 10 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन पर जाल बिछाया और जैसे ही दोनों युवतियां वीआईपी गेट से बाहर निकलने लगी, उतने में टीम ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया।

सूटकेस में मिला गांजा का पैकेट

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम ने जब उनकी तलाशी ली, तो सूटकेस से गांजा के पैकेट बरामद हुए। युवतियों ने पूछताछ में अपना नाम नीलम राठौर (23) और रीना वर्मा (21) बताया, जो कि बिलासपुर के तिफरा की रहने वाली है। दोनों के कब्जे से 14 किलो गांजा बरामद किया गया है।

पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

शुरुआती जांच में सामने आया कि तस्करों ने सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देने के लिए प्रीमियम ट्रेन के सेकंड एसी कोच का इस्तेमाल किया। आमतौर पर ऐसी ट्रेन में सख्त जांच कम होने की संभावना मानकर इस तरह का तरीका अपनाया जा रहा है। फिलहाल दोनों तस्करों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और इस पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

गांजा के साथ गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

बता दें कि इससे पहले रायपुर पुलिस और RPF की संयुक्त टीम ने 12 मार्च को गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया था, जो कि ओडिशा से गांजा खरीदकर प्रयागराज बेचने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान टीम ने रायपुर रेलवे स्टेशन के बाहर पार्किंग एरिया से दोनों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 13 किलो गांजा भी जब्त किया गया।

कितने लाख का गांजा पकड़ाया ?

दरअसल, 12 मार्च को थाना गुढ़ियारी की टीम को सूचना मिली कि थाना गुड़यारी क्षेत्र के रेलवे प्लेटफार्म न-7 के बाहर पार्किंग में 1 महिला व युवक गांजा रखे है और कहीं जाने की फिराक में है। इस सूचना के बाद नाॅर्थ जोन डीसीपी आईपीएस आकाश मरकाम ने कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस की टीम ने तत्काल रेलवे फोर्स आरपीएफ से संपर्क कर आरोपियों को पकड़ने को कहा। पुलिस व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए महिला और युवक को गिरफ्तार किया। दोनों के पास रखे बैग की तलाशी ली गई तो 13.156 किलो गांजा मिला। जब्त गांजे की कीमत करीब 6,77,800 है।

दोनों निकले कपल

दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दोनों कपल हैं और ट्रेन में सफर करने के दौरान आरपीएफ को शक न हो इसलिए खुद को पति-पत्नी बताकर सफर करते थे। दोनों ने गांजा खरियार रोड से खरीदा था और उसे तस्करी कर प्रयागराज ले जा रहे थे। पुलिस ने राजेंद्र प्रसाद 29 वर्ष निवासी ग्राम मोचारा जिला कौशांबी यूपी और हेमलता कैवत्र्य 30 वर्ष निवासी कोटा बिलासपुर, हाल पता प्रयागराज उत्तरप्रदेश को पकड़ा है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story