Begin typing your search above and press return to search.

Raipur News: वैलेंटाइन डे पर कमिश्नरेट पुलिस की कड़ी पहरेदारी... 3 DCP, 3 ADCP और आधा दर्जन से ज्यादा ACP की निगरानी में पार्क, माॅल, गार्डन, मंदिरों में सुबह से ही पुलिस बल तैनात... हुड़दंग किया तो पुलिस लेगी कड़ा एक्शन

Raipur News: वैलेंटाइन डे पर रायपुर कमिश्नरेट पुलिस सुबह से ही प्रुमख पार्क, माॅल और गार्डन में तैनात है। पुलिस कमिश्नर ने कानून हाथ में लेने वालों को सख्त चेतावनी दी हैं कि अगर किसी ने भी कानून हाथ में लिया तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

Raipur News: वैलेंटाइन डे पर कमिश्नरेट पुलिस की कड़ी पहरेदारी... 3 DCP, 3 ADCP और आधा दर्जन से ज्यादा ACP की निगरानी में पार्क, माॅल, गार्डन, मंदिरों में सुबह से ही पुलिस बल तैनात... हुड़दंग किया तो पुलिस लेगी कड़ा एक्शन
X
By Sandeep Kumar

Raipur News: रायपुर। राजधानी रायपुर में वैलेंटाइन डे पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस आज सुबह से ही पार्क, गार्डन माॅल और मंदिरों में तैनात है। रायपुर कमिश्नरेट में तीन डीसीपी, तीन एडिशनल डीसीपी, आधा दर्जन से ज्यादा एसीपी और 21 थानों के थानेदारों ने सुबह से ही मोर्चा संभाल रखा है। इस दौरान अगर किसी ने किसी तरह से भी शहर की शांति भंग करने की कोशिश की तो उनके खिलाफ रायपुर पुलिस सख्त एक्शन लेगी।

सुबह से ही पुलिस बल तैनात

वैलेंटाइन डे पर पुलिस की टीम सुबह से ही प्रमुख बाजार, माॅल, पार्क, गार्डर और मंदिरों पर गश्त कर रही है। शहर के कुछ प्रमुख स्थानों पर फिक्स प्वाइंट स्थापित किया गया है, जहां एक काॅल करने पर पुलिस मौके पर तत्काल उपलब्ध हो जाएगी। शहर में महिलाओं की सुरक्षा को भी ध्यान रखा गया है। महिला पुलिस बल को भी सार्वजनिक स्थानों पर तैनात किया गया है। साथ ही 112 कंट्रोल रूम और थाना पुलिस को अलर्ट मोड में रखा गया है। अगर किसी क्षेत्र में किसी तरह की सूचना मिलती हैं तो बिना देरी किए पुलिस उस स्थान पर तत्काल उपलब्ध हो जाएगी।

बजरंग दल ने किया विरोध

वहीं, वैलेंटाइन डे और पश्चिमी संस्कृति के बढ़ते प्रभाव के खिलाफ बजरंग दल ने शनिवार को शहर के प्रमुख पार्क में जाकर प्रेमी जोड़ों को वैलेंटाइन डे पर अपनी घर में रहने की सलाह दी थी। साथ ही संगठन ने प्यार के नाम पर पार्क, मंदिरों और माॅल में अश्लीलता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही थी।


कमिश्नरेट पुलिस की सख्त चेतावनी

इधर, रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने कहा है कि व्यवस्था बनाए रखे और किसी तरह का हुड़दंग या अशांति न फैलाए। लोग खुद कानून हाथ में न लें। किसी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने की कोशिश की गई तो ऐसे लोगों के खिलाफ रायपुर कमिश्नरेट पुलिस सख्त और कड़ी कार्रवाई करेगी।


Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story