Begin typing your search above and press return to search.

Raipur News: स्पा में चली गोली, दो युवक जबरन घुसे और स्पा कराने की करने लगे जिद्द, संचालिका ने मना किया तो अरोपियों ने चला दी गोली...

Raipur News: रायपुर में देर रात गोली चलने से हड़कंप मच गया। स्पा सेंटर में दो युवक जबरन घुसे और स्पा कराने की जिद्द करने लगे, मना करने पर एक अरोपी ने गोली चला दी।

Raipur News: स्पा में चली गोली, दो युवक जबरन घुसे और स्पा कराने की करने लगे जिद्द, संचालिका ने मना किया तो अरोपियों ने चला दी गोली...
X
By Sandeep Kumar

Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्पा सेंटर में गोली चल गई। दो युवक स्पा बंद होने के बाद जबरन घुस आये और स्पा कराने की जिद्द करने लगे। स्पा संचालिका द्वारा जब मना किया गया तो आरोपियों में एक ने पिस्टल से गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। स्पा संचालक की शिकायत पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, घटना 25 फरवरी की है। रात 10 बजे सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कटोरा तालाब क्षेत्र में स्थित एक ब्यूटी एंड स्पा की है। रात में स्पा बंद होने के बाद सुनील कुमार पाण्डेय, अंगद सिंह पहुंचे और स्पा कराने की जिद्द करने लगे।

स्पा सेंटर की संचालिका ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने बहस करते हुये स्पा सेंटर में पिस्टल से फायरिंग कर दी। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। स्पा सेंटर की संचालिका ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को आज दोपहर दो बजे की। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कार्रवाई शुरू की।

संचालिका की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान की और पिस्टल के साथ आरोपियों को पकड़ा गया। दोनों आरोपियों के कब्जे से एक नग पिस्टल और एक नग एयर गन जब्त की गई।

पकड़े गए आरोपपियों के नाम

01. सुनील कुमार पाण्डेय पिता संतराम पांडेय, 46 वर्ष सकीन शेखपुर, प्रतापगढ़ यूपी - प्राइवेट पीएसओ

02. अंगद सिंह पिता विनोद सिंह, 33 वर्ष सकीन आदर्श नगर मोवा - ड्राइवर

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story