Begin typing your search above and press return to search.

Raipur News: शटर बंद कर चला रहे थे दुकान, DCP उमेश गुप्ता ने देर रात रेड कर 6 को पकड़ा...

Raipur News: राजधानी रायपुर में देर रात तक दुकान संचालित करने वालों के खिलाफ सेन्ट्रल जोन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की टीम ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Raipur News: शटर बंद कर चला रहे थे दुकान, DCP उमेश गुप्ता ने देर रात रेड कर 6 को पकड़ा...
X
By Sandeep Kumar

Raipur News: रायपुर। राजधानी में अपराधों पर लगाम लगाने के लिए सेन्ट्रल जोन के डीसीपी उमेश गुप्ता देर रात अपनी टीम के सौथ औचक निरीक्षण कर रहे हैं। बुधवार 11 फरवरी की रात डीसीपी ने एडिशनल डीसीपी तारकेश्वर पटेल, एसीपी रमाकांत साहू व थाना प्रभारियों के साथ शटरों की आड़ में दुकान संचालित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। पुलिस की टीम ने रेड कार्रवाई कर देर रात तक दुकान संचालित करने वाले 6 को पकड़ा है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, रायपुर कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन अंतर्गत कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने व रात अवैध व संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण करने डीसीपी सेंट्रल जोन, आईपीएस उमेश प्रसाद गुप्ता खुद सड़कों पर निकल रहे है।

बीती रात डीसीपी सेंट्रल जोन उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा दल-बल के साथ सिटी कोतवाली क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बंद शटरों के सामने संदिग्ध रूप से खड़े व्यक्तियों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। बैजनाथपारा क्षेत्र में बड़ी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

शटर गिराकर चोरी-छिपे करा रहे थे सामान उपलब्ध

थाना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस गश्त के दौरान पाया गया कि बैजनाथ पारा में देर रात निर्धारित समय के बाद भी 3 दुकानदार अपनी दुकानों का शटर गिराकर चोरी-छिपे संदिग्ध व्यक्तियों को सामान दे रहे थे। साथ ही 3 अन्य व्यक्ति बंद दुकानों के सामने संदिग्ध रूप से खड़े होकर सामान लेन-देन कर रहे थे। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर सभी को मौके से पकड़ा गया। थाना सिटी कोतवाली में 32/32/2026 धारा 170, 126, 135(3) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के अंतर्गत कुल 6 व्यक्तियों (3 दुकानदार व 3 संदिग्ध खरीददारों) को गिरफ्तार किया।

उपरोक्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। रायपुर पुलिस द्वारा स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि रात में शटर गिराकर अवैध, संदिग्ध अथवा नियमों के विपरीत किसी भी प्रकार की गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीसीपी सेंट्रल जोन की स्पष्ट नीति है कि शहर में अनुशासन, सुरक्षा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर त्वरित और सख़्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

गिरफ्तार आरोपी

रमीज रज़ा पिता अकोल रज़ा, उम्र 30 वर्ष, निवासी बैजनाथपारा चौक, थाना कोतवाली, रायपुर

केशव देवांगन पिता रोशन लाल देवांगन, उम्र 24 वर्ष, निवासी बंजारी नगर विद्या चौक, थाना खमतराई, रायपुर

वासु राजपूत पिता यश कुमार राजपूत, उम्र 20 वर्ष, निवासी हन्तामल कॉलोनी, नेहरू नगर, थाना कोतवाली, रायपुर

सैय्यद मदिनी पिता सैय्यद असलम, उम्र 21 वर्ष, निवासी सुभाष नगर, थाना पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग (छ.ग.)

फरहान खान पिता फिरोज खान, उम्र 20 वर्ष, निवासी शास्त्री मार्केट बॉस टॉल, थाना गोलबाजार, रायपुर

मोह. इम्तियाज पिता मोह. कलाम, उम्र 36 वर्ष, निवासी बैजनाथपारा चौक, थाना कोतवाली, रायपुर


Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story