Begin typing your search above and press return to search.

रायपुर न्यूजः स्कूल के पास मिली लाश की गुत्थी सुलझी, मृतिका के प्रेमी ने दिया था हत्या को अंजाम, बोला...

Raipur News: रायपुर के उरला थाना क्षेत्र के शासकीय स्कूल के पास मिली महिला की लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले में पुलिस ने मृतिका के प्रेमी को गिरफ्तार किया है।

रायपुर न्यूजः स्कूल के पास मिली लाश की गुत्थी सुलझी, मृतिका के प्रेमी ने दिया था हत्या को अंजाम, बोला...
X
By Sandeep Kumar

Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर के उरला क्षेत्र में महिला की हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कोई और नहीं महिला का प्रेमी ही निकला। आरोपी ने चरित्र शंका में प्रेमिका की हत्या कर दी थी। मृतिका मध्यप्रदेश की निवासी थी और पूर्व पति को छोड़कर प्रेमी के साथ उरला क्षेत्र में रह रही थी। पकड़े गए युवक का नाम अमित सिसोदिया है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, 31 मार्च की शाम उरला थाना क्षेत्र के शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर के अंदर एक महिला की लाश मिली थी। मृतिका के चेहरे पर पत्थर से चोट के निशान थे। मौके से खून से सना पत्थर भी मिला था।

पुलिस ने मामले में थाना उरला में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 103 1, बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पुलिस ने महिला की शिनाख्त राधा पट्टी पति दशरथ पट्टी 30 वर्ष निवासी पौनी थाना बेनीबोरी जिला अनुपपुर मध्यप्रदेश के रूप में की।

पुलिस को जांच में यह भी पता चला कि महिला अपने पहले पति को छोड़कर उरला निवासी प्रेमी अमित सिसोदिया के साथ रह रही थी। घटना के बाद से अमित भी फरार था, जिसकी तलाश कर उसे गिरफ्तार किया गया।

कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने ही अपनी प्रेमिका की पत्थर से हमला हत्या की थी। पुलिस ने मौके से खून से सने पत्थर जब्त किए। साथ ही आरोपी के खिलाफ जांच कार्रवाई कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

अमित सिसोदिया पारधी पिता कृष्णा कुमार सिसोदिया उम्र 35 साल निवासी पारधी पारा थाना उरला रायपुर।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story