Begin typing your search above and press return to search.

Raipur News: रिटायर्ड अफसर पर दुष्कर्म का आरोप, 27 साल की युवती ने थाने में दर्ज कराई Fir, बोली-फेसबुक पर हुई थी दोस्ती...

Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रिटायर्ड असिस्टेंट फूड अफसर पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर थाने में अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Raipur News: रिटायर्ड अफसर पर दुष्कर्म का आरोप, 27 साल की युवती ने थाने में दर्ज कराई Fir, बोली-फेसबुक पर हुई थी दोस्ती...
X

 Rape News

By Sandeep Kumar

Raipur News: रायपुर। खाद्य विभाग के रिटायर्ड असिस्टेंट फूड अफिसर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पीड़िता युवती ने रिटायर्ड अफसर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर अपराध दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सेवानिवृत्त अधिकारी का नाम संजय दुबे है। घटना आरंग थाना क्षेत्र की है।

जानिए घटना

27 वर्षीय पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, संजय दुबे से 2018-19 में फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे से फोन पर भी बातचीत करने लगे। इस दौरान संजय दुबे ने शादी का झांसा देकर विश्वास में लिया और 2021 में पीड़िता के घर आकर कई बार शारीरिक संबंध बनाये।

इसी बीच जब पीड़िता ने शादी की बात की तो संजय दुबे मुकर गया और बार-बार दबाव डालने पर जान से माने की धमकी देने लगा। इतना ही नहीं आरोपी संजय दुबे ने पीड़िता की अश्लील फोटो खींच ब्लैकमेल करने लगा।

आरोपी की हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने इसकी शिकायत आरंग थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने युवती की शिकायत पर अपराध दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

पदस्थापना के दौरान विवादों में रहे संजय दुबे

मालूम हो कि 2021 में महात्मा गांधी पर रायपुर में पदस्थापना के दौरान फूड ऑफिसर संजय दुबे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ विवादित बयान दिया था। जिसके बाद तत्कालीन खाद्य विभाग की संचालक किरण कौशल ने कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित किया था।

संजय दुबे के पोस्ट में लिखा था कि...

गांधी कोई राष्ट्र नहीं हैं, न ही इस देश का बहुमत उन्हें देश का राष्ट्रपिता मानता है... जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुआ तो सरकार ने तत्काल संज्ञान लिया और उनके खिलाफ कार्रवाई की गई थी...


Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story