Raipur News: रायपुर में शातिर चोर गिरफ्तार... दिल्ली में करोड़ों की चोरी समेत कई जिलों में दे चुका है बड़ी चोरी को अंजाम...नगदी, ज्वेलरी जब्त
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से ज्वेलरी और नगदी जब्त की गई। आरोपी ने दिल्ली, ओडिशा समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है।

Raipur News: रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के मध्य क्षेत्र, सिविल लाइन इलाके में हुई तीन चोरी का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। क्राईम डीसीपी स्मृतिक राजनाला ने मीडिया से बातचीत में बताया कि आरोपी लोकेश श्रीवास ने ही तीनों चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। आरोपी लोकेश कुछ दिन पहले ही चोरी के मामले में छूटकर आया और फिर से सिविल लाइन क्षेत्र में तीन चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी शातिर चोरी है। आरोपी दिल्ली के एक बड़े ज्वेलरी शाॅप में हुई करोड़ों की चोरी में भी शामिल रह चुका है। आरोपी के पास से सिविल लाइन के तीन दुकानों में चोरी की गई नगदी सानेट अन्य सामग्री बरामद कर ली गई है।
जानिए घटनाक्रम
पीड़ित शिव कुमार वर्मा ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी लब-डब नामक कपड़े की दुकान, माता गैराज के पास पंडरी, सिविल लाइन क्षेत्र में है। 31 जनवरी की देर रात अज्ञात आरोपी चोर द्वारा दुकान का छप्पर तोड़कर गल्ले से लगभग 2,75,000 रूपये नगदी रकम चोरी कर ले गए। इसी दौरान पास की नोवा फर्नीचर दुकान से लगभग 1,40,000 रूपये तथा डिजाइनर सेनिटेशन व हार्डवेयर दुकान से लगभग 2,85,000 की नगदी भी चोरी कर लिए। आरोपी ने तीनों दुकानों से कुल 7,00,000 नगदी रकम चोरी कर ले गया था, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 56/26 धारा 331(4), 305 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
संयुक्त टीम गठित
चोरी की घटनाओं को कमीश्नर रायपुर डॉ. संजीव शुक्ला व अतिरिक्त पुलिस कमीश्नर अमित तुकाराम कांबले के निर्देश पर DCP (क्राइम व साइबर) स्मृतिक राजनाला व पुलिस DCP (मध्य क्षेत्र) उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों को जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट व थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर घटना स्थलों का निरीक्षण किया गया। संबंधित प्रार्थियों से पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की तलाश प्रारंभ शुरू की गई।
जाँच के दौरान तीनों चोरी की घटनाओं को एक ही आरोपी द्वारा अंजाम देना पाया गया। इसके फलस्वरूप टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थलों व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया व मुखबिर सक्रिय किया गया। साथ ही हाल ही में जेल से रिहा हुए चोरी के आरोपियों व पूर्व में चोरी के मामलों में संलिप्त आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई गई।
सीसीटीव्ही फुटेज की मदद से आरोपी लोकेश श्रीवास को पकड़ा गया
प्राप्त सीसीटीव्ही फुटेज व तकनीकी विश्लेषण के आधार पर एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट द्वारा संग्रहित डेटा बेस से मिलान करने पर आरोपी की पहचान शातिर चोर लोकेश श्रीवास के रूप में हुई। आरोपी लोकेश श्रीवास कुछ ही दिन पूर्व जेल से रिहा हुआ था। आरोपी की तलाश कर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया। साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी लोकेश श्रीवास द्वारा उक्त चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया।
चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा थाना मौदहापारा क्षेत्र के केके रोड़ गली नंबर 02 स्थित जया आटो मोबाइल दुकान के छत को तोड़कर अंदर प्रवेश कर चोरी करना भी बताया गया है, जिसमें आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 25/26 धारा 331(4), 305 बीएनएस का अपराध दर्ज है।
आरोपी को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की नगदी रकम 79,500 रूपये तथा 1 नग मोबाइल फोन तथा घटना से संबंधित 1 नग मोबाइल फोन जुमला कीमती लगभग 1,00,000 रूपये जब्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्रवाई की गई।
ओडिशा, दिल्ली में भी चोरी की वारदात दे चुका अंजाम
लोकेश के चर्चित मामलों में आंध्र प्रदेश के विजयनगर स्थित ज्वेलरी की दुकान से छह किलो सोना चुराया। उड़ीसा में ज्वेलरी शॉप से 500 ग्राम सोने के जेवरात, राजनांदगांव के गंडई से सात लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवर, दुर्ग के पारख ज्वेलर्स से लगभग चार करोड रुपए के हीरे, सोने- चांदी के जेवर, दुर्ग स्थित बजाज शोरूम से नौ लाख की चोरी जैसे मामले शामिल रहा है।लोकेश श्रीवास प्रदेश सहित भारत के अन्य राज्यों में अब तक चोरी की लगभग 02 दर्जन से अधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
गिरफ्तार आरोपी
लोकेश श्रीवास उर्फ गोलू पिता कपिल श्रीवास उम्र 35 साल निवासी कैलाश नगर विवेकानंद स्कुल के पास थाना कोतवाली जिला कबीरधाम।
