Begin typing your search above and press return to search.

Raipur News: रायपुर में मारपीट के बाद दफनाया, लाश मिलने के 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, कातिल का नहीं मिल रहा सुराग!..

Raipur News: राजधानी रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में शादानी दरबार निवासी युवक की हत्या की गुत्थी अभी भी अनसुलझी पहेली बनी हुई है। लाश मिले 10 दिन बीत चुके, लेकिन पुलिस के हाथ न तो कोई सुराग मिला और ना ही कोई सबूत...

Raipur News: रायपुर में मारपीट के बाद दफनाया, लाश मिलने के 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, कातिल का नहीं मिल रहा सुराग!..
X
By Sandeep Kumar

Raipur News: रायपुर। अभनपुर क्षेत्र के भरेंगाभाटा गांव में 21 मार्च को एक युवक की लाश मिट्टी में आधी दबी हालत में मिली थी। ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी हुई तो तत्काल इसकी जानकारी अभनपुर पुलिस को दी गई। लाश मिलने की सूचना पर मौके पर डीएसपी समेत थाने के टीआई, फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की टीम पहुंची। घटना स्थल पर जमीन के बाहर शव के पैर-हाथ निकले हुए थे।

पुलिस ने शव को जमीन से बाहर निकाला और जांच की तो मृतक के हाथ में बने टैटू के आधार पर उसकी पहचान नितेश बत्रा 25 वर्ष के रूप में की गई। मृतक शादानी दरबार में रहता था और होलसेल अनाज मार्केट में वाहन पार्किंग का काम करता था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।

मृतक की अब पीएम रिपोर्ट आ चुकी है। बताया जा रहा है कि मारपीट के बाद युवक को जिंदा ही दफना दिया गया था। आशंका जताई जा रही है कि युवक को जब दफनाया गया, तब उसकी सांसे चल रही थी और युवक मिट्टी से बाहर आने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वो कामयाब नहीं हुआ और दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

लाश मिलने के 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

मृतक नितेश बत्रा का शव 21 मार्च को मिला था और आज 31 मार्च है। लाश मिले 10 दिन बीत चुके, लेकिन अभी तक अभनपुर पुलिस के हाथ न तो हत्यारों का कोई सबूत मिला है और न ही इस मामले में अबतक के कोई कार्रवाई हुई है।

मालूम हो कि शादानी दरबार से अभनपुर की दूरी लगभग 15 से 20 किलोमीटर है। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि होलसेल मार्केट में वाहन पार्किंग का काम करने वाले युवक की हत्या किसने की? और उसे 15 से 20 किलोमीटर ले जाकर क्यों मारा गया?

हत्या के पीछे का कारण क्या था, फिलहाल अभी तक के घटना को लेकर कोई भी अपडेट सामने नहीं आई है। देखना होगा कि रायपुर ग्रामीण पुलिस कबतक के आरोपियों को गिरफ्तार करती है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story