Begin typing your search above and press return to search.

Raipur News: राजधानी में किराए का मकान बना गांजा सप्लाय का हब...पुलिस के हत्थे चढ़े दो तस्कर, गांजा सहित 4 लाख का सामना जब्त

Kiraye Ke Makan Se Ganja Supply: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अवैध नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो किराए के मकान में गांजा सप्लाय (Kiraye Ke Makan Se Ganja Supply) के लिए रखे थे। तस्करों के कब्जे से 3 लाख से ज्यादा का गांजा बरामद किया गया है। यह मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है।

Raipur News: राजधानी में किराए का मकान बना गांजा सप्लाय का हब...पुलिस के हत्थे चढ़े दो तस्कर, गांजा सहित 4 लाख का सामना जब्त
X

Raipur News

By Chitrsen Sahu

Kiraye Ke Makan Se Ganja Supply: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अवैध नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो किराए के मकान में गांजा सप्लाय (Kiraye Ke Makan Se Ganja Supply) के लिए रखे थे। तस्करों के कब्जे से 3 लाख से ज्यादा का गांजा बरामद किया गया है। यह मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है।

दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

दरअसल, रायपुर पुलिस की ओर से ऑपरेशन निश्चय के तहत नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से लाखों रूपए का गांजा बरामद किया गया है।

खाली प्लाट में गांजा लेकर खड़े से दोनों आरोपी

जानकारी के मुताबिक, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को 23 दिसंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खम्हारडीह थाना क्षेत्र के भावना नगर चिल्फी हाईट्स के सामने खाली प्लाट में दो व्यक्ति गांजा लेकर खड़े हैं। सूचना पर एक्शन लेते हुए एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम ने खम्हारडीह पुलिस के साथ मिलकर मौके पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने बिहार के भोजपुर जिले में रहने वाले साहिल कुमार गुप्ता और उत्तर प्रदेश के मौदहा जिले में रहने वाले विमल कुमार कुशवाहा को पकड़ लिया।

गांजा सहित 3 लाख 95 हजार रूपए का सामान बरामद

इस दौरान उनके बैग से गांजा बरामद किया गया। वहीं आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सेल टैक्स कॉलोनी में मकान किराए पर ले रखा है। दूसरे राज्यों से गांजा लाकर यहां रखते थे और ग्राहकों की मांग पर तौलकर टेप में पैकिंग कर उसे सप्लाय करने का काम करते थे। पुलिस ने उनके किराए के मकान में दबिश देकर 3 लाख 75 हजार रूपए का 5 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके साथ ही तौल मशीन और दो मोबाइल भी बरामद किया गया। गांजे सहित अन्य सामान की कीमत 3 लाख 95 हजार रूपए आंकी गई है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story