Begin typing your search above and press return to search.

Raipur News: राजधानी में 3.20 लाख की हेरोइन जब्त...नए साल से पहले तस्कर पति-पत्नी गिरफ्तार, बेचने के लिए कर रहे थे ग्राहक की तलाश

Heroine Ke Sath Pati Patni Giraftar: रायपुर: छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में पुलिस की नए साल से पहले नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध हेरोइन के साथ पति-पत्नी को गिरफ्तार (Heroine Ke Sath Pati Patni Giraftar) किया है, जिनके कब्जे से लाखों रुपए की हेरोइन बरामद की गई है।

Raipur News: राजधानी में 3.20 लाख की हेरोइन जब्त...नए साल से पहले तस्कर पति-पत्नी गिरफ्तार, बेचने के लिए कर रहे थे ग्राहक की तलाश
X

Raipur News

By Chitrsen Sahu

Heroine Ke Sath Pati Patni Giraftar: रायपुर: छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में पुलिस की नए साल से पहले नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध हेरोइन के साथ पति-पत्नी को गिरफ्तार (Heroine Ke Sath Pati Patni Giraftar) किया है, जिनके कब्जे से लाखों रुपए की हेरोइन बरामद की गई है।

हेरोईन के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार

यह पूरा मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है। यहां पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के मामले में पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में लाखों रूपए का अवैध हेरेइन (चिट्ठा) जब्त किया गया है। आरोपी पति-पत्नी इस हेरोइन को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे, उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पलंग के दराज में मिला 3.20 लाख का हेरोइन

दरअसल, 27 दिसंबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कबीर नगर LIG 2/20 में रहने वाली महिला हरप्रीत कौर के पास हेरोइन (चिट्ठा) है, जिसे वो बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रही है। सूचना मिलते ही एक्शन में आई पुलिस ने कबीर नगर LIG 2/20 में घेराबंदी कर हरप्रीत कौर को पकड़ लिया। वहीं जब उसके घर में तलाशी ली गई, तो पलंग के दराज में प्लास्टिक की थैली में बंद 3 लाख 20 हजार रूपए की 16.1 ग्राम हेरोइन (चिट्ठा) बरामद की गई।

पंजाब से रायपुर में बेचने लाए थे हेरोइन

वहीं आरोपी महिला ने पूछताछ में बताया कि उसके पति जोधा सिंग ने हेरोइन (चिट्ठा) को बेचने के लिए पंजाब से लाया था। इसके बाद पुलिस ने जोधा सिंग को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के कब्जे से 16.1 ग्राम हेरोइन (चिट्ठा) और मोबाइल बरामद किया गया। हेरोइन सहित जब्त मोबाइल की कीमत 3 लाख 45 हजार रूपए आंकी गई है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story