Begin typing your search above and press return to search.

Raipur News: रायपुर में गांजा की बड़ी खेप पकड़ाई, 2 तस्कर भी गिरफ्तार, केनाल रोड के पास महाराष्ट्र की कार में रखकर बेचने के लिए ग्राहक कर रहे थे तलाश...

Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 50 किलोग्राम गांजा के साथ पुलिस ने दो तस्कर को पकड़ा है। आरोपी गांजे को रखकर बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहे थे।

Raipur News: रायपुर में गांजा की बड़ी खेप पकड़ाई, 2 तस्कर भी गिरफ्तार, केनाल रोड के पास महाराष्ट्र की कार में रखकर बेचने के लिए ग्राहक कर रहे थे तलाश...
X
By Sandeep Kumar

Raipur News: रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने सूखा नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच व सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शहर के केनाल रोड के पास गांजे की बड़ी खेप पकड़ाई है। साथ ही पुलिस ने दो तस्करों को भी पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से कुल 32.67 लाख का माल जब्त किया गया है। दोनों आरोपी महाराष्ट्र की गाड़ी में गांजा रखकर बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहे थे।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, 14 फ़रवरी 2026 को एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट की टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिविल लाइन क्षेत्र के केनाल रोड स्थित दुर्गा मंच के पीछे खाली मैदान में एक चारपहिया वाहन में सवार दो व्यक्ति गांजा रखकर बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे है।

इस सूचना को पुलिस ने गंभीरता से लिया और आरोपियों को मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार करने के निर्देश निर्देश दिए गए।एण्टी क्राइम व थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर वाहन की घेराबंदी की गई। टीम द्वारा वाहन के पास जाकर जांच करने पर उसमें सवार दो व्यक्ति मिले। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम हृषिकेश उर्फ ऋषिकेश उर्फ ऋषि सरोज व हिमांशु दामले बताया। टीम के सदस्यों द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में अलग-अलग पैकेटों में गांजा रखा था।

आरोपी हृषिकेश व हिमांशु को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 50 किलो 94 ग्राम गांजा, नगदी रकम 2 लाख रूपये, 2 नग मोबाइल, टोयोटा कार क्रमांक एमएच 01 बी यू 9616 कुल कीमती लगभग 32,67,000 का माल जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 88/26 धारा 20(सी), 29 नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपियों से फॉरवर्ड व बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर End-to-End कार्रवाई की जा रहीं है।

गिरफ्तार आरोपी

01. हृषिकेश उर्फ ऋषिकेश उर्फ ऋषि सरोज पिता रमाकांत सरोज उम्र 28 साल निवासी सुमित बाजार के पास धमतरी थाना सिटी कोतवाली जिला धमतरी।

02. हिमांशु दामले पिता रमेश दामले उम्र 31 साल निवासी आतर गांव अम्बागढ़ चौकी थाना अम्बागढ़ चौकी जिला मोहला मानपुर।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story