Begin typing your search above and press return to search.

Raipur News: रायपुर में बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार...

Raipur News: रायपुर में पिस्टल रखकर घुम रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से खाली मैग्जीन भी जब्त की गई है।

Raipur News: रायपुर में बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार...
X
By Sandeep Kumar

Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में पिस्टल रखकर बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घुम रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1 नग पिस्टल, खाली मैग्जीन जब्त की गई है। साथ ही थाना गुढ़ियारी में अप क्र 50-26 धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है।

जानिए घटना

पुलिस उपायुक्त (DCP नार्थ जोन) IPS मयंक गुर्जर द्वारा जोन के अधिकारियों व थाना प्रभारियों को अवैध रूप से पिस्टल व कट्टा रखकर घुमने व खरीदी-बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में 16 फ़रवरी को थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम को सूचना मिली कि थाना गुढ़ियारी क्षेत्र CSEB मैदान के पास एक व्यक्ति अपने पास पिस्टल रखा है। ADCP आकाश मरकाम व ACP पूर्णिमा लामा द्वारा थाना प्रभारी गुढ़ियारी को आरोपी को पिस्टल के साथ पकडने निर्देश दिए।

थाना प्रभारी गुढ़ियारी के नेतृत्व में थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकडा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम सिद्धार्थ शर्मा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा सिद्धार्थ शर्मा की तलाशी लेने पर उसके पास पिस्टल व मैग्जीन रखा होना पाया गया, जिसके संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था।

आरोपी सिद्धार्थ शर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 नग पिस्टल व 1 नग खाली मैग्जीन जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अप क्र 50/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्रवाई की गई। पिस्टल प्राप्त करने के संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

सिद्धार्थ शर्मा पिता अरूण शर्मा उम्र 29 वर्ष निवासी तिरंगा चौक डी.डी नगर

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story