Begin typing your search above and press return to search.

Raipur News: बच्चा चोरी के आरोप में विक्षिप्त महिला की पिटाई, गंभीर हालत में भर्ती, तड़के सुबह की घटना

Bacha Chori Ke Arop Me Mahila Ki Pitai: रायपुर। राजधानी रायपुर में बच्चा चोरी के आरोप में एक महिला की मोहल्ले के लोगों ने बेदम पिटाई कर दी। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है।

Raipur News: बच्चा चोरी के आरोप में विक्षिप्त महिला की पिटाई, गंभीर हालत में भर्ती, तड़के सुबह की घटना
X

Raipur News

By Chitrsen Sahu

Bacha Chori Ke Arop Me Mahila Ki Pitai: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार तड़के सुबह बच्चा चोरी के आरोप में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला की लोगों ने पिटाई कर दी। मारपीट की घटना में महिला को गंभीर चोट लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र की है।

पिटाई में महिला गंभीर रूप से घायल

खम्हारडीह थाना क्षेत्र के पार्वती नगर में सोमवार तड़के सुबह लोगों ने मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला पर बच्चा चोरी का आरोप लगाते हुए उसे जमकर पीट दिया। इस मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।

बच्चा चोरी के आरोप में स्थानीय लोगों ने पीटा

दरअसल, महिला पर दो बच्चे चुराने के आरोप लगे हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए बताया कि सोमवार सुबह 3 से 4 बजे के आसपास महिला एक बच्चे को बोरे में डालकर और दूसरे को गोद में उठाकर जा रही थी, जिसे बच्चों के पिता ने पकड़ लिया। इतने में वहां स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और उन्होंने महिला की जमकर पिटाई कर दी।

थाने के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

इतना ही नहीं उसे पीटते हुए थाने लाए और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि इसके साथ अन्य महिलाएं भी शामिल थी, जो फरार हो गई है। इसी के साथ ही उन्होंने कार्रवाई की मांग है। वहीं थाने के बाहर जमा भीड़ को नियंत्रण करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस का इस मामले में कहना है कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है और मारपीट में वो घायल हो गई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला से पूछताछ के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।



Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story