Begin typing your search above and press return to search.

Raipur News: रायपुर में अपहरण के बाद बच्ची से दुष्कर्म, ड्राइवर ने 8 साल की बच्ची और उसकी सहेली को खाना खिलाने होटल लेजाने का बहाना कर दिया घटना को अंजाम

Raipur News: राजधानी रायपुर में कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद एक शर्मनाक घटना सामने आई है। सड़क के पास खेल रही बच्ची और उसकी सहेली को खाना खिलाने होटल लेजाने का बहाना कर आरोपी ने 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

Raipur News: रायपुर में अपहरण के बाद बच्ची से दुष्कर्म, ड्राइवर ने 8 साल की बच्ची और उसकी सहेली को खाना खिलाने होटल लेजाने का बहाना कर दिया घटना को अंजाम
X
By Sandeep Kumar

Raipur News रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। ट्रेवल एजेंसी के ड्राइवर ने 8 साल की मासूम के साथ शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। कार सवार आरोपी नवीन सोनी 21 वर्ष तेलीबांधा चौक पहुंचा था। इसी दौरान वहां पर खेल रही 8 वर्ष की बच्ची मिली। आरोपी ने बच्ची और उसकी सहेली को खाना खिलाने होटल ले जाने का झाँसा दिया, फिर उसके बाद दोनों को अपने साथ ले गया। रास्ते में बच्ची की सहेली को उतार कर आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी


जानिए पूरा मामला

दरअसल, 4 फ़रवरी की रात तेलीबाँधा क्षेत्र में प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी बेटी उम्र 8 वर्ष और उसकी सहेली उम्र लगभग 11 वर्ष तेलीबांधा चौक के पास खेल रही थी तभी एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार चालक वहां पहुंचा। आरोपी ने दोनों को चलो तुमको खाना खिला कर लाता हूं कहकर ललित महल की ओर ले गया। इस दौरान उसकी बेटी की सहेली को कुछ खाने का सामान लाने के लिए ललित महल के पास भेज दिया और कार को आगे बढ़ा दिया।

आरोपी ने प्रार्थी की बेटी के साथ छेड़खानी कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों की रिपोर्ट पर अपहरण, बलात्कार व पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी नवीन सोनी उम्र 21 वर्ष निवासी सिलतरा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ट्रेवल एजेंसी में ड्राइवर का काम करता है। फिलहाल मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story