Raipur News: रायपुर के पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, ऑफिस को कराया गया खाली, मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस और बम स्क्वॉड व डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और जांच जारी...

Raipur News: रायपुर। रायपुर के सिविल लाइन स्थित पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। आरोपी ने पासपोर्ट कार्यालय को ईमेल भेजकर धमकी दी है। धमकी भरा मेल मिलने के बाद बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और कार्यालय को तत्काल खाली कराया गया। हालांकि जांच में किसी तरह का कोई विस्फोटक सामान नहीं मिला है।
जानिए किसने भेजा था मेल
दरअसल, ये पूरा मामला सोमवार 2 मार्च का है। रायपुर के सिविल लाइन और गोलबाजार स्थित पासपोर्ट कार्यालय को सुबह एक मेल आया था। मेल में रायपुर के पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।
पासपोर्ट कार्यालय ने तत्काल इसकी शिकायत पुलिस से की। सिविल लाइन और गोलबाजार स्थित पासपोर्ट कार्यालय बीडीएस की टीम पहुंची। पूरे कार्यालय को खाली कराया गया। टीम ने दोनों कार्यालयों की तलाशी ली, लेकिन किसी तरह का कोई विस्फोटक सामान नहीं मिला।
सिविल लाइन पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर ई-मेल भेजने वाले की तलाश कर रही है। जांच में पता चला है कि ई-मेल भेजने वाले आरोपी ने खुद को तमिलनाडु का निवासी बताया है।
