Raipur News: रायपुर के क्लब में देर रात तक चलती रही पार्टी, मुंबई से आए इन्फ्लुएंसर और कलाकारों ने युवतियों को पिलाई अपने हाथों से शराब, वीडियो वायरल

Raipur News: रायपुर के क्लब में देर रात तक चलती रही पार्टी, मुंबई से आए इन्फ्लुएंसर और कलाकारों ने युवतियों को पिलाई अपने हाथों से शराब, वीडियो वायरल
X
Raipur News: रायपुर में नाइट पार्टी के दौरान जमकर शराब पार्टी की गई। मुंबई से पहुंचे इन्फ्लुएंसर ने पार्टी में मौजूद युवतियों को अपने हाथों से ड्रिंक सर्व किया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Raipur News: रायपुर। रायपुर के मंदिर हसौद, छेरीखेड़ी स्थित पियानो प्रोजेक्ट क्लब की पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में इन्फ्लुएंसर पार्टी में मौजूद युवतियों को शराब पिलाते नजर आ रहे है।

दावा किया जा रहा है कि मुंबई से एंन्फलुएंसर और कुछ कलाकारों की टीम रायपुर पहुंची थी। इस दौरान नाइट क्लब में पार्टी आयोजित की गई थी। पार्टी में मुंबई से आये इन्फ्लुएंसर ने अपने हाथों से युवतियों को शराब परोसी। वीडियो में डीजे की तेज आवाज और नशे में लोग झुमते हुए भी नजर आ रहे हैं। पार्टी में कुछ कलाकार भी मौजूद थे, जो मुंबई से पहुंचे थे।

दूसरे वीडियो में पेट्रोलिंग टीम नजर आ रही है, जो स्थिति का जायजा लेते हुए दिख रही है। इधर, मंदिर हसौद पुलिस के मुताबिक लोगों की शिकायत पर मामले में आगे की जांच की जा रही है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के पियानो प्रोजेक्ट क्लब का है। रविवार को मुंबई से इन्फ्लुएंसर बुलाए गए थे। डीजे की तेज आवाज में हिंदी गाने बज रहे थे, वहीं मुंबई से पहुंचे इन्फ्लुएंसर लोगों को अपने हाथों से शराब पिला रहे थे। इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वीडियो हुआ वायरल

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि क्लब में तेज आवाज में 'सारा जमाना हसीनों का दिवाना गाना' बज रहा है और दूसरी ओर महिला इन्फ्लुएंसर लोगों को अपने हाथों से शराब परोस रही है।

नियमों का उल्लंघन

बता दें कि नाइट क्लब के लिए प्रशासन की ओर से समय सीमा तय होती है और समय सीमा खत्म होने के बाद सभी गतिविधी बंद करनी पड़ती है। इसके बावजूद पियानो प्रोजेक्ट क्लब में देर रात तक पार्टी जारी रही, जो कि नियमों का उल्लंघन है।

Tags

Next Story