Raipur News: रायपुर एयरपोर्ट में पकड़ाया फर्जी यात्री, फर्जी आधार कार्ड बनाकर दूसरे की टिकट को लेकर पहुंचा था फ्लाइट पकड़ने, जानिए पूरी कहानी
Raipur News: राजधानी रायपुर में फर्जी आधार कार्ड से फ्लाइट पकड़ने की कोशिश कर रहे फर्जी यात्री को गिरफ्तार किया गया। आरोपी दूसरे की टिकट लेकर यात्रा करने की फिराक में था।

Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर एयरपोर्ट में फर्जी आधार कार्ड के सहारे यात्रा करने पहुंचे फर्जी यात्री को सुरक्षा जांच के दौरान पकड़ा गया। आरोपी दूसरे की टिकट लेकर यात्रा करने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान जांच में पकड़ा गया। आरोपी युवक का नाम कुलदीप सिंघल है।
जानिए पूरा मामला
दरअसल, यह पूरा मामला माना थाना क्षेत्र के रायपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का है। 12 मार्च को रायपुर एयरपोर्ट पर इंदौर जाने के लिए एक व्यक्ति पहुंचा था। एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान उससे उसका आधार कार्ड मांगा गया। आधार कार्ड की जांच की गई तो आरोपी पर संदेह हुआ। एयरपोर्ट में मौजूद अधिकारियों ने आधार कार्ड की जांच के दौरान पाया कि आधार कार्ड कूटरचित (फर्जी) बनाया गया। आधार कार्ड में ओरिजनल फोटो को हटाकर फर्जी फोटो लगाईं गई थी।
आधार कार्ड की फोटो हटाकर अपनी फोटो लगाया
जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी कुलदीप सिंघल ने स्नेहिल राजू भााई पटेल के आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर उसमें अपनी फोटो लगाकर फर्जी आधार कार्ड तैयार किया था। साथ ही आरोपी कुलदीप सिंघल रायपुर से इंदौर यात्रा करने के लिए स्नेहल राजू भाई पटेल के नाम से जारी टिकट लेकर पहुंचा था। इसी दौरान सुरक्षा जांच के समय आरोपी को पकड़ा गया।
सुरक्षा में तैनात जवानों ने तत्काल इसकी सूचना माना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया। आरोपी का नाम कुलदीप सिंघल निवासी 109 श्रद्धा श्री काॅलोनी बरपानी धाम, विजय नगर जिला इंदौर मध्यप्रदेश का रहने वाला है। वर्तमान में आरोपी खंडवा जिला के कृष्णा एवेन्यू फेस-1, लिम्बोदी में रहता है।
आरोपी को भेजा गया जेल
माना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है। माना पुलिस यह भी पता लगा रही हैं कि दूसरे की टिकट पर यात्रा करने का उद्देश्य क्या था? और फर्जी आधार कार्ड जिसने तैयार किया उसकी भी जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
