Begin typing your search above and press return to search.

Raipur News: रेलवे काॅलोनी में हुई हत्या की गुत्थी सुलझी, दोस्त ही निकला कातिल, वजह जानकार हो जाएंगे हैरान

Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रेलवे इंजीनियर्स कॉलोनी में हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। दोस्त ने ही हत्या की घटना को अंजाम दिया था।

Raipur News: रेलवे काॅलोनी में हुई हत्या की गुत्थी सुलझी, दोस्त ही निकला कातिल, वजह जानकार हो जाएंगे हैरान
X
By Sandeep Kumar

Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रेलवे इंजीनियर्स कॉलोनी में हुए हत्या के मामले को पुलिस ने घटना के 12 घंटे के भीतर ही सुलझा लिया। पुलिस ने मृतक के दोस्त को हत्या केस में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ही अपने दोस्त की हत्या कर दी थी। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट थाना गंज की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है।

जानिए क्या थी घटना

घटना 5 मार्च की है। गंज थान के खारून विहार स्थित रेलवे इंजीनियर्स कॉलोनी फाफाडीह के पीछे नाले के पास एक युवक की लाश मिली थी। इस सूचना पर पुलिस व एंटी क्राइम एंड साइबर की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पंचनामा कर मामले की जांच कार्रवाई शुरू की।

जांच के दौरान मृतक की पहचान राजा साहू 25 वर्ष निवासी चूना भट्टी थाना गंज के रूप में की गई। पूछताछ में पता चला कि मृतक 5 मार्च सुबह 8 बजे घर से अपने दोस्त बिट्टू यादव के साथ निकला था। पुलिस ने इस जानकारी के बाद मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेजों की जांच शुरू की। इस दौरान वीडियो में बिट्टू यादव दिखाई दिया।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बिट्टू यादव को पकड़ा और उससे कड़ाई से पूछताछ की गई। बिट्टू ने पूछताछ में बताया कि दोनों दोस्त थे और साथ घूमना-फिरना करते थे। कुछ दिनों पहले ही राजा से बिट्टू की गाड़ी चलाने के दौरान हादसे में टूट-फूट हुई थी। बिट्टू टूट-फूट का पैसा राजा से मांगता था, जिसे लेकर दोनों में विवाद होता था।

घटना वाले दिन भी दोनों का इसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आवेश में आकर बिट्टू ने राजा पर हमला कर दिया और उसकी हत्या कर मौके से फरार हो गया था।

पुलिस ने आरोपी बिट्टू यादव को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपी का नाम बिट्टू यादव 19 वर्षीय निवासी चुनाभट्टी है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story