Begin typing your search above and press return to search.

Raipur News: पत्नी ने पति को जिंदा जलाया, सिलेण्डर चालू कर लगा दी आग...

Raipur News: पति को जिंदा जलाने वाली महिला को पुलिस ने गिरफतार किया है। महिला अपने पति से विवाद और मारपीट करती थी। घटना वाले दिन भी विवाद हुआ था और महिला ने अपने पति पर आग लगा दी थी।

Raipur News: पत्नी ने पति को जिंदा जलाया, सिलेण्डर चालू कर लगा दी आग...
X
By Sandeep Kumar

Raipur News: रायपुर। राजधानी में पति को जिंदा जलाने वाली पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला ने विवाद के बाद सो रहे पति के पास सिलेण्डर चालू करके आग लगा दी थी। घटना में पीड़ित बुरी तरह से झुलस गया, जिसका उपचार अस्पताल में जारी है।

दरअसल, पीड़ित शिव कुमार बंजारे 48 वर्ष अछोली हीरानगर उरला ने बताया कि सूरज बाई जोशी को दूसरी पत्नी बनाकर रखा था। पहली पत्नी रूखमणी बंजारे के पास जाने से दूसरी पत्नी मना करती थी और पैसे की मांग करती थी। जमीन जायदाद को अपने नाम रकने के लिये भी दबाव बनाती थी। साथ ही गाली गलौज कर मारपीट भी करती थी। 14 जनवरी को पीड़ित अपनी पहली पत्नी से मिलकर दूसरी पत्नी सूरज बाई जोशी के पास ग्राम रावांमाठा थाना खमतराई में गया था। इस दौरान पीड़ित को पैसे की मांग करने लगी व जमीन जायदाद को अपने नाम करने बोली जिसे मना कर खाना खाकर सो गया।

रात लगभग 11.30 बजे दूसरी पत्नी आरोपिया सूरज बाई जोशी जो पहले से सिलेण्डर को चालू करके रखी थी जिसे आग लगा दिया जिससे पीड़ित बूरी तरह जलकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित का उपचार वर्मा अस्पताल थाना मुजगहन क्षेत्र में चल रहा है। आरोपिया सूरज बाई जोशी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 56/25 धारा 109 बीएनएस पंजीबद्ध कर आरोपिया सूरज बाई जोशी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी- खमतराई रायपुर। सूरज बाई जोशी पति शिव कुमार बंजारे उम्र 45 वर्ष सा. रावांमाठा थाना।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story