Begin typing your search above and press return to search.

Raipur News: पत्नी-बेटी की हत्या के बाद बर्खास्त पुलिसकर्मी बोला, पत्नी का किराएदार से...

Raipur News: छत्तीसगढ़ के रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में हुए डबल मर्डर मामले में बर्खास्त पुलिसकर्मी को पुलिस ने गिरफतार किया। आरोपी ने कबूल किया की उसी ने ही पत्नी और बेटी की हत्या की थी।

Raipur News: पत्नी-बेटी की हत्या के बाद बर्खास्त पुलिसकर्मी बोला, पत्नी का किराएदार से...
X
By Sandeep Kumar

Raipur News: रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर के आरोपी ने बड़ा खुलासा किया है। आरोपी ने थाने में दिए बयान में कबूल किया है कि पत्नी और बेटी की हत्या उसे ने की थी। आरोपी को पत्नी के चरित्र पर संदेह था और इसी के चलते उसने पत्नी और बीच बचाव करने आई बेटी पर भी टंगिया से हमला कर दोनो की जान ले ली।

आरोपी का कबूलनामा वाला 36 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। वीडिया में आरोपी कह रहा है कि उसकी पत्नी का किराएदार के साथ प्रेम संबंध था और इसी वजह से उसने पत्नी और बीच बचाव करने आई बेटी की हत्या कर दी थी। पुलिस मामले में आगे की जाँच कार्रवाई कर रही है। नीचे देखें वीडियो...

जानिए पूरा मामला

दरअसल, ये पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव का है। पूर्व कांस्टेबल गुलाब साहू अपनी पत्नी और बेटी के साथ रहता था। आरोपी गुलाब साहू ने चार साल पहले लता साहू से शादी की थी। पहली शादी से लता साहू की एक बेटी भी थी, जिसका नाम चित्रा साहू 21 वर्ष था।

आज सुबह आरोपी का पत्नी के साथ विवाद हुआ था। विवाद के दौरान आरोपी ने अपनी पत्नी और सौतेली बेटी पर टंगिया से वार कर दोनों की जान ले ली। घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई तो हड़कंप मच गया। पड़ोसियों ने तत्काल इसकी सूचना विधानसभा पुलिस को दी। इधर, हत्या के बाद आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर किया और हत्या करने की बात कबूल किया।

घटना स्थल पर पुलिस की टीम पहुंची और दोनों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। साथ ही आरोपी पूर्व पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल, आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा कर घटना की जानकारी मीडिया को देगी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी कुछ सालों पहले बिलासपुर में कांस्टेबल की नौकरी पर पदस्थ था। आरोपी को पूर्व में अनुशासनहीनता के कारण सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद आरोपी मार्केटिंग सेल्समैन का काम कर रहा था।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story