Raipur News: OLX में कैमरा बेचने के नाम पर ठगी, पुलिस ने दो ठगों को बिहार से पकड़ा

Raipur News: OLX में कैमरा बेचने के नाम पर ठगी, पुलिस ने दो ठगों को बिहार से पकड़ा
X
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ओएलएक्स पर कैमरा बेचने के नाम पर ठगी करने वाले दो शातिर ठगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों ठग बिहार के रहने वाले है।

Raipur News: रायपुर। ओएलएक्स पर कैमरा खरीदने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने खुद को ऑल इंडिया कैमरा डिस्ट्रीब्यूटर बताकर पीड़ित से लाखों की ठगी की थी। पीड़ित की शिकायत पर रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने बिहार से दोनों आरोपियों को दबोचा है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, पुरानी बस्ती थाने में पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 2 फरवरी को ओएलएक्स के माध्यम से कैमरा का विज्ञापन उसने देखा और दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। इस दौरान आरोपी ने खुद को ऑल इंडिया कैमरा डिस्ट्रीब्यूटर बताकर विश्वास में लिया।

आरोपियों ने कैमरा बेचने के नाम पर अलग-अलग यूपीआई आईडी के माध्यम से 2 लाख रूपए ले लिए। रूपए मिलने के बाद आरोपियों ने अपना मोबाइल बंद कर दिया। बार-बार काॅल करने के बाद भी मोबाइल नहीं लगा तो पीड़ित ने खुद को ठगा हुआ महसूस कर इसकी शिकातय थाने में दर्ज कराई।

पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने धारा 318 (4) बीएनएस के तहत पंजीबद्ध किया और जांच शुरू की। पश्चिम जोन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी के द्वारा दिए गए मोबाइल नंबरा, फोन पे ट्रांजेक्शन की जांच की।

जांच के दौरान आरोपियों का लोकेशन बिहार मिला। पुलिस और एसीयू की संयुक्त टीम ने बिहार के समस्तीपुर में दबिश दी। पुलिस की टीम ने इस दौरान दो आरोपियों को पकड़ा और रायपुर लाया गया। दोनों ने पूछताछ में अपना जुर्मा कबूल कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम

1. धीरज कुमार महतो

पिता – राम विलास महतो 38 वर्ष

निवासी – यादव टोला, मुसापुर, थाना घटहो, जिला समस्तीपुर (बिहार)

2. सुबोध कुमार सिंह

पिता – कपिलदेव सिंह 25 वर्ष

निवासी – फतेहपुर वाला, थाना मुसरी घरारी, जिला समस्तीपुर,(बिहार)

Tags

Next Story