Begin typing your search above and press return to search.

Raipur News: मायके आई महिला ने महानदी में लगाई छलांग, पुल पर मिली स्कूटी और दुपट्टा...रेस्क्यू टीम तलाश में जुटी...

Raipur News: महानदी के पुल से एक शादीशुदा महिला कूद गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और गोताखोर की टीम पहुंची हुई है और तलाश जारी है।

Raipur News: मायके आई महिला ने महानदी में लगाई छलांग, पुल पर मिली स्कूटी और दुपट्टा...रेस्क्यू टीम तलाश में जुटी...
X
By Sandeep Kumar

Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आरंग क्षेत्र के महानदी पुल के उपर एक महिला की स्कूूटी और दुपट्टा मिला है। पुलिस आशंका जता रही है कि महिला पुल के उपर से नदी में कूद गई है। पुलिस और रेस्क्यू की टीम महिला को खोज रही है। फिलहाल अभी तक महिला का पता नहीं चल पाया है।

ये पूरी घटना आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम पारागांव स्थित नेशनल हाईवे 53 पर बने महानदी पुल की है। महिला की स्कूटी के आधार पर उसकी पहचान स्वाति त्रिवेदी 27 वर्ष के रूप में की गई है। महिला की शादी रायपुर निवासी अजय त्रिवेदी के साथ हुई थी। दोनों का एक बच्चा भी है।

बताया जा रहा है कि महिला रक्षाबंधन मनाने के लिए पारागांव मायके आई थी। इसी दौरान स्कूटी लेकर मायके से निकली थी। तब से घर वापस नहीं लौटी। आज सुबह महिला की स्कूटी और दुपट्टा महानदी पुल पर मिला।

पुलिस आशंका जता रही है कि शायद महिला ने पुल के उपर से छलांग लगा दी है। गोताखोर की टीम लगातार महिला की तलाश कर रही है। पुलिस भी मौके पर है। महिला का अबतक के कुछ पता नहीं चल पाया है। फिलहाल महिला की तलाश जारी है।

वहीं, महिला के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आरंग पुलिस महिला के पति से भी पूछताछ कर रही है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story